
शहडोल – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजपा जिला शहडोल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारत के उपराष्ट्रपति जी एवम राज्यसभा के सभापति के संवैधानिक पदों की अवमानना के विरोध में आज अपमान करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी एवम इस घटिया हरकत का वीडियो बनाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन शहडोल नगर के न्यू गांधी चौक में किया गया।
वह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा की कांग्रेस के नेताओं की यह घटिया हरकत उनकी मानसिकता को दर्शाता है जिसको लेकर आज नगर के न्यू गांधी चौक में दोनों ही नेताओं का पुतला जलाया गया
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, और भारत माता की जय के साथ-साथ राहुल गांधी मुर्दाबाद कल्याण बनर्जी मुर्दाबाद के लगाए नारे उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

