pub-1657030687483830

शहडोल रेलवे ग्राउंड हमला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, धाराएं बढ़ीं

Posted on

September 27, 2026

by india Khabar 24

शहडोल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ग्राउंड में समझौते के बहाने बुलाकर युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कल शाम करीब 6:30 बजे चारों आरोपियों को धर दबोचा। इस कार्रवाई में एएसआई रूप सिंह, प्रधान आरक्षक आसाराम और आरक्षक अमित सिंह की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज धाराओं के साथ ही अब धारा 118(2) (धारदार हथियार या खतरनाक साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1बी) का इजाफा किया है।
यह था पूरा मामलाकोतवाली थाना अंतर्गत इतवारी मोहल्ला वार्ड क्रमांक-8 निवासी हामिद रजा का करीब तीन-चार महीने पहले परिचित अदनान खान से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 17 सितंबर की शाम करीब 4:20 बजे अदनान खान ने हामिद को फोन कर पुराना विवाद सुलझाने के बहाने रेलवे ग्राउंड बुलाया था। हामिद अपने दोस्त वसीम के साथ चार पहिया वाहन से वहां पहुंचा।वहां पहले से घात लगाए बैठे अदनान खान, समीर खान, अनुज सिंह और अब्दुल रहमान उर्फ छोटा भैया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से कांच की बोतल से हामिद के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब दोस्त वंश ताम्रकार बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से जानलेवा वार कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें अब पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

September 27, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय (परिवहन एवं शोध संस्थान), भोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय (परिवहन एवं शोध संस्थान), भोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

Scroll to Top