pub-1657030687483830

लोगो को सहजता के साथ राशन उपलब्ध हो- सीईओ जिला पंचायत
समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

Posted on

December 18, 2023

by india Khabar 24


शहडोल 18 दिसम्बर 2023- आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थित में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि जिले के उचित मूल्य दुकानों से लोगों का खाद्यान्न मुहैया हो इसके लिए सतत भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि सभी उचित मूल्य की दुकानें समय पर खुले यह सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की खाद्यान्न वितरण में परेशानी न हो लोगो को सहजता के साथ राशन मुहैया कराया जाए। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल जल योजना के तहत किये गए कार्य के कारण खराब हुई सड़कों को मम्मरत भी करवाना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा विभागवार की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा कोई प्रकरण लंबित न रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर के अधिकारी शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर लंबित प्रकरण को संतुष्टिपूर्वक बंद कराना सुनिचित करें।


बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में की गई गतिविधियों को पोर्टल पर भी अपलोड़ किया जाए।
बैठक मेें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 18, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top