pub-1657030687483830

नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण पर करें फोकस कलेक्टर ने दिये राजस्व अधिकारियों को निर्देश विकसित भारत संकल्‍प यात्रा की तैयारियों और सीएम हेल्‍पलाइन से प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की

Posted on

December 14, 2023

by india Khabar 24

 

जबलपुर,

कलेक्‍टर सौरभ कुमार सुमन ने आज बुधवार की शाम कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में
आयोजित बैठक में राजस्‍व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों के
निराकरण पर ध्‍यान केन्द्रित करने के निर्देश दिये हैं। श्री सुमन ने बैठक में कहा कि चुनाव संपन्‍न हो
जाने के बाद राजस्‍व अधिकारियों को मूल कार्यो पर फोकस करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि
नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों में अधिकांश का दिसम्‍बर माह के अंत तक
निराकरण कर लिया जाये। उन्‍होनें कहा कि जल्‍दी ही वे खुद तहसील कार्यालयों का भ्रमण करेंगे और
पटवारियों की बैठक लेकर राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
कलेक्‍टर ने बैठक में राजस्‍व विभाग से सं‍बंधित सीएम हेल्‍पलाइन में प्राप्‍त शिकायतों के
निराकरण की समीक्षा भी की तथा पचास दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर
विशेष ध्‍यान देने की हिदायत राजस्‍व अधिकारियों को दी। उन्‍होनें शिकायतों का गुणवत्‍ता पूर्ण और
आवेदकों की संतुष्टि के साथ ही निराकरण करने के निर्देश भी राजस्‍व अधिकारियों को दिये।
इसके पहले श्री सुमन ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में केन्‍द्र शासन की प्रमुख योजनाओं के
प्रचार-प्रसार तथा सभी पात्र हितग्राहियों को इनका लाभ पहुंचाने के उद्देश्‍य से निकाली जाने वाली
विकसित भारत संकल्‍प यात्रा की चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुये यात्रा के लिए नोडल बनाये
गये अधिकारियों को अपने दायित्‍वों को गंभीरता पूर्वक निर्वाह करने के निर्देश दिये। उन्‍होनें यात्रा की
प्रत्‍येक गतिविधियों को पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि करने की हिदायत देते हुये कहा कि सभी एसडीएम
प्रत्‍येक पड़ाव स्‍थल पर यात्रा के साथ आने वाली मोबाईल वेन के स्‍वागत से लेकर हर एक
गतिविधियों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय कर लें। श्री सुमन ने विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के
प्रत्‍येक पड़ाव पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर के साथ किसानों और कृषि से
जुड़ी केन्‍द्र शासन की योजनाओं, बैंको से संबंधित योजनाओं, स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी योजनाओं विशेषकर
आयुष्‍मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित करने शिविर लगाने के निर्देश दिये। इसके
साथ ही उन्‍होनें प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का शेष
सभी हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिये भी शिविर लगाने पर जोर दिया। श्री सुमन ने विभिन्‍न
योजनाओं के हितग्राहियों की सुविधा के लिये ई-केवायसी तथा समग्र और आधार लिंकिंग के लिये भी
अलग से शिविर लगावाने कहा तथा प्रत्‍येक शिविर में बैंक के प्रतिनिधियों की अनिवार्य रूप से मौजूदगी
सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर ने बैठक में किसानों से धान उपार्जन के चल रहे कार्य पर भी चर्चा की। श्री सुमन ने
सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों का उपार्जन कार्य पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुये कहा कि
उपार्जन केन्‍द्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो उन्‍हें यह सुनिश्चित करना होगा।
उन्‍होनें उपार्जन में गड़बड़ी की मिलने वाली शिकायतों पर भी तत्‍काल एक्‍शन लेने के निर्देश एसडीएम
एवं तहसीलदारों को दिये।
कलेक्‍टर ने बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन से प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण को विभागवार समीक्षा
भी की। उन्‍होनें लंबित शिकायतों के निराकरण में तत्‍परता बरतने की हिदायत देते हुये कहा कि यदि
किसी विभाग के कारण जिले की परफार्मेंस प्रभावित होती है तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर
कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्‍टर शेर सिंह मीणा भी मौजूद
थे। वहीं नगर निगम आयुक्‍त स्‍वप्निल वानखड़े वीसी के जरिये इस बैठक से जुड़े थे।

Posted on

December 14, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय (परिवहन एवं शोध संस्थान), भोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस मुख्यालय (परिवहन एवं शोध संस्थान), भोपाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

Scroll to Top