pub-1657030687483830

राजभवन में विकसित भारत अभियान @2047 की तैयारियों की समीक्षा हुई प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसम्बर को वर्च्युअली करेंगे शुभारम्भ

Posted on

December 9, 2023

by india Khabar 24

 

जबलपुर, 

विकसित भारत अभियान @2047 के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों की आधिकारिक स्तर पर समीक्षा बैठक
आज राजभवन में सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसम्बर को वर्च्युअली कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विश्वविद्यालयों के छात्र, संकाय सदस्य उपस्थित होंगे। प्रदेश के अन्य
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के प्राध्यापक तथा छात्र कार्यक्रम में वर्च्युअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम के शुभारम्भ के
बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विशेषज्ञों के पेनल डिस्कशन और
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के संबोधन के कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बरकतउल्ला
विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी राजभवन में आयेाजित बैठक में आज दी गई। बैठक में
राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने विकसित भारत @2047 की संकल्पना और 11 दिसम्बर से 25
दिसम्बर तक की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
द्वारा आभासी माध्यम से शुभारम्भ कार्यक्रम के उपरांत पेनल डिस्कशन के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनोवेशन, साइन्स एण्ड टेक्नॉलोजी और थ्राइविंग एण्ड सस्टेनेबल

इकोनॉमी विषयों पर विशेषज्ञों के पेनल डिस्कशन किये जायेंगे। वर्ष 2047 में विकसित भारत अभियान की
संकल्पना पर छात्र-छात्राओं के मध्य चर्चा का आयोजन किया जाएगा।


बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, भोपाल
स्थित केन्द्रीय, शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति और चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा के अखिल
भारतीय संस्थानों के निदेशक, फिजिकली उपस्थित थे। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि
वर्च्यूली बैठक में शामिल हुए।

Posted on

December 9, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top