चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर// रामपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम में धनेश्वरी कंवर ने कही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में भी ऐसी घोषणा की थी और आज वहां कांग्रेस की सरकार है और सभी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। वही धनेश्वरी कंवर ने उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह गृहलक्ष्मी योजना में पूरे प्रदेश की महिलाओं को दीपावली का तोहफा दिया है। सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में एकमुश्त 15 हजार रुपए भेजे जाएंगे, इसके बाद हर महीने 1250 रुपए भेजेंगे जो सालाना 15 हजार रुपए प्राप्त होगा। वही किसानों के लिए कर्जामाफ
पहले की तहर इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ। पिछली बार की तरह ही इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही उसी प्रकार कर्जा माफ होगा।
20 एकड़ प्रति क्विंटल धान खरीदी
अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू।
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी – पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदी करती थी और इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है।
200 यूनिट बिजली फ्री
फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। यानी 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आयेगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी।
सभी सरकारी स्कूलों/कालेजों में KG से लेकर PG तक शिक्षा मुफ्त
कांग्रेस सरकार बनते ही राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पूर्ववत निःशुल्क रहेगी।
गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी
फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वर्ग की माताओं एवं बहनों के लिये “महतारी न्याय योजना” लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रूपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार की ओर से सीधे जमा की जायेगी।
तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000 और 4000 रू. सलाना बोनस
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रु की जगह अब 6000 रू. मिलेगे और 4000 रु सालाना बोनस अतिरिक्त।
17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को “मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना” के तहत हम आवास देंगे। इसके लिये हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवा लिया है।
भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 रु हर साल
राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रूपये प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 10000 रूपये प्रतिवर्ष की जायेगी।
लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रु प्रति किलो
सरकार ने 7 से बढ़ाकर 63 लघु वनोपजों को MSP पर खरीदना शुरू किया है। अब समर्थन मूल्य ( MSP ) के अतिरिक्त 10 रूपये प्रति किलो दिये जायेंगे।
अब 10 लाख रूपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिये 5 लाख रूपये की बजाये 10 लाख रूपये तक मिलेंगे, साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर ( APL ) को 50 हजार की बजाये अब 5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकेगी।
सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
राज्य के 6000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे।
दुर्घटनाओं का इलाज मुफ्त
छत्तीसगढ़ के निवासियों की सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेंगे।
स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्जा माफ
फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिये गये ऋण माफ किये जायेंगे।
तिवरा भी समर्थन मूल्य पर होगी खरीदारी
कांग्रेस की सरकार ने गन्ने से लेकर कोदो, कुटकी व रागी के समर्थन मूल्य घोषित किये थे। इस बार सरकार बनते ही राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा।
जातिगत जनगणना
“जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक” को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में जातिगत जनगणना करवायेंगे ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके।
परिवहन व्यावसायियों के होंगे कर और कर्ज माफ
राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66000 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जायेगी।
युवाओं को उद्योग व्यवसाय लोन पर 50 प्रतिशत सब्सिडी
युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिये ऋण पर अब तक 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी। इब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ऋण की सुविधा मिलेगी।
700 नये RIPA का होगा निर्माण
आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) की स्थापना करेंगे। इससे ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 हो जायेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आदि समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान इस ग्रामीण क्षेत्र में किया।सरगबुंदिया,ढनढनी,संडैल,भैंसामुडा,झीका,बरपाली,सलिहाभाटा,सराईडीह,पकरीया,नवापारा,गाडापाली,दमखांचा,घाटाद्वारी,जर्वे खरहरी,भेलवागुडी,कराईनारा
भवरखोल सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की है । इस दौरान मनहरण राठौर पर्यवेक्षक रामपुर, विधानसभा), धनेश्वरी कंवर सांसद प्रतिनिधि कोरबा, हर कुमारी बिझवार,(अध्यक्ष,ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरपाली), हरेश कंवर(अध्यक्ष जे. पं. कोरबा) पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा,सरमन सिंह, शैलेन्द्र गोविन्द नारायण सिंह,राय, देवी राजवाड़े,जनपद सदस्य ऋषभ राठौर,रेवाराम चंद्रवंशी,नरेन्द्र प्रजापति NSUI अध्यक्ष रामपुर विधानसभा,निरंजन श्रीवास,रोशन,वेद प्रकाश मेहंदी चौहान,राम कुतर, अमर खाण्डे,गोपाल श्रीवास , रामप्रसाद प्रजापति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष,और कांग्रेस कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित दर्ज किया। और धनेश्वरी कंवर ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि एक बार फूल सिंह राठिया को विधायक और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
[democracy id="1"]