शहडोल विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल डी.सी. सागर, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के असिस्टेंट कमांडेंट चेतराम नेगी के नेतृत्व में शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा के संवेदनशील और वल्नरेबल मतदान केन्द्रों वाले गांवो में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर, भुईबांध, पचगांव, मझगवां आदि स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में सशस्त्र सीमा बल की कंपनियां एवं थाना का पुलिस बल शामिल रहा। शहडोल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया। इसी प्रकार ब्यौहारी विधानसभा अंतर्गत थाना जयसिंहनगर के करकी, मसीरा, ठेंगरहा, कनाड़ीखुर्द, कुबरा आदि विधानसभा जैतपुर अंतर्गत थाना अमलाई के रामपुर, बटुरा (वल्नरेबल), बिछिया (वल्नरेबल), साबो, बकहो, झगरहा आदि स्थानों पर एसडीओपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक शहडोल ज़ोन एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा CVIGIL एप के संबंध में जानकारी दी गई। एप को मोबाइल पर इंस्टाल कर एप में रजिस्ट्रेशन करने हेतु जानकारी दी गई। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालता है, तो उसकी फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकार्ड कर इस एप पर पोस्ट कर सकते हैं। जिससे CVIGIL के कंट्रोल रूम से फ्लाइंग स्कॉट आपके चुनाव संबंधी शिकायत की जांच के लिए रवाना होकर शिकायत पर समुचित वैधानिक कार्यवाही के लिए आपकी सेवा में हाजिर हो जायेगी।
पुलिस प्रशासन और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) आपकी सुरक्षा में तैनात व मुस्तैद है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने स्लोगन: ‘‘संविधान का मैं हूँ नायक, मेरा वोट बने निर्णायक।’’ से लोगों को वोट निर्भीकता से देने हेतु प्रेरित किया। शहडोल पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि दिनांक 17.11.2023 को निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें शहडोल से फरीद खान की रिपोट


