pub-1657030687483830

नहर में नहीं मिला युवक, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, नहर में गिरकर लापता हो गया था युवक

Posted on

October 26, 2023

by india Khabar 24

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा कुसमुंडा के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर में बीते सोमवार की दोपहर 23 वर्षीय अभय धनवार नामक युवक उफनते नहर में जा गिरा

पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से उसकी पातासाजी की जा रही थी। इधर दो दिन बाद भी उसका कुछ सुरा नहीं मिला, जिससे आक्रोशित परिजनों ने कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस द्वारा समझाइश देने का प्रयास किया जाता रहा। चक्काजाम की वजह से बरहमपुर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नहर में गिरकर लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन इसमें गोताखोरों को सफलता नहीं मिली है

48 घंटे बाद भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग है कि लापता हुए अभय की तत्काल खोजबीन की जाए

Posted on

October 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top