pub-1657030687483830

ददिया में श्री गणेश कि हो रही वंदना, 28 को होगा देवी जागरण

Posted on

September 25, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा।

नगर मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ददिया के बड़ चौक में श्री गणेश कि स्थापना 19 सितंबर को विधिवत रुप से पूजन अर्चन कर की गई है। प्रेस से चर्चा करते हुए नवयुवक गणेश उत्सव समिति सदस्य दिनेश बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गणेश की स्थापना ग्रामीणों के सहयोग से की गई है, जिसमें स्थापना पूर्व समिति का गठन भी किया गया हैं तथा गणेश स्थापना से लेकर अब तक प्रतिदिन सुबह शाम श्री गणेश की महाआरती की जा रही है। जिसमें ग्राम की महिलाएं, पुरुष व बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा महिलाओं के द्वारा रात्रि में भजन कीर्तन किया जा रहा है। जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया है, साथ ही साथ समिति बच्चों के लिए धार्मिक कार्यक्रम करवा रही है। तथा अंतिम दिन हवन पूजन व 28 सितंबर को रात्रि में ग्रामीणों की मांग पर देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें मां उत्तरा देवी जागरण ग्रुप के सुप्रसिद्ध भजन गायक हरीश बोरकर व भजन गायक कैलाश सोनी साथी कलाकारों के साथ एक से बढ़कर एक भजन गीत प्रस्तुत करेंगे। जिसमें झांकियां भी शामिल रहेगी वहीं उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील दिनेश बिसेन ,खिलेन्द्र बोपचे, उमाशंकर बोपचे, मिथिलेश ठाकरे,अनिल चिरवे,नोपेन्द्र बोपचे, जीवन बोपचे, राजा बिसेन, मन्नू ढ़बाले, मिलेन्द्र महोबे, गणेश आशवले, कैलाश खंडाते सहित समिति पदाधिकारीयों व ग्राम वासियों ने उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Posted on

September 25, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top