एक दिन के शिक्षक के रूप में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

बच्चों ने किया अपने शिक्षकों का सम्मान

पूजा ज्योतिषी मंडला
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में भैया बहनों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनों के साथ है भैया बहनों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की प्राचार्य कमलेश अग्रहरि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र ठाकुर जी कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य राम प्रकाश ठाकुर विशिस्ठ आतिथि की श्रृंखला में वरीस्ठ आचार्य प्रदीप गोप, प्रदीप त्रिवेदी रहे।

इस अवसर पर बच्चो ने एक दिन की शिक्षक के रूप में सारे विद्यालय का संचालन किया इसमें सभी भैया बहनों ने अपनी शिक्षकीय कार्य निभाते हुए सफलतापूर्वक निर्वहन किया शैक्षणिक कार्य के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया किशोर भारती कन्या भारती शिशु भारती बाल भारती के भैया बहनों ने रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था प्रचार कमलेश अग्रहरि ने कहा की शिक्षक को एक दिन मनाने का विषय नहीं है शिक्षा को अंतिम सांसों तक समझने का विषय है हमें कभी अपने इन संस्कारो से विमुख नहीं होना चाहिए और शिक्षक का संबंध अन्तिम सांसो तक रहनच चाहिए कुछ समय के लिए गुरु नहीं होता हमारा मार्ग प्रशस्त करने वाले हमेशा रास्ता दिखाने वाले सबको समानता के साथ हमेशा स्वयं को तिल तिल जलकर प्रकाश फैलाकर समाज जीवन में जाते हैं रास्ट्र को अलौकिक करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन योगिता दुबे एवं राशि पटेल ने किया एवं किशोर भारती करने भारती की बहनों ने सारी व्यवस्था कल संचालन किया संस्था के आचार्य श्संजय विश्वकर्मा ममता रजक के निर्देशन में कार्यक्रम सा आनन्द संपन्न हुआ।


