pub-1657030687483830

छोड़ो अपने सारे काम,पहले चलो करें मतदान, मतदाता सूची में जुडवाएं अवश्य नाम- कलेक्टर

Posted on

August 29, 2023

by india Khabar 24


कलेक्टर ने मतदान की अलख जगाने लगाई चौपाल
लोकनृत्य के माध्यम से मतदान का दिया गया संदेश


शहडोल 29 अगस्त 2023- आज कलेक्टर वंदना वैघ के नेतृत्व में जनपद पंचायत बुढार के लालपुर, सेमरा में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। जनपद पंचायत बुढार के ग्राम लालपुर मेे छात्रावास में रह रही छात्राओं द्वारा लालपुर के कुदरा टोला में लोकनृत्य कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने कहा कि मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है। जो पांच वर्षों के लिए देश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। इस प्रकार अपने देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को सारे काम छोड़कर मतदान करना चाहिए जिससे एक बेहतर प्रतिनिधि चुन सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2023 तक जो 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु रखता हो वह मतदाता अवश्य रूप से मतदाता सूची में नाम जुडवाएं।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य के नेतृत्व में मतदान की अलख जगाने के लिए चौपाल लगाई गई। चौपाल के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगांे से अपील करते हुए कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक बेहतर नागरिक को चुने, मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मतदान जाति या धर्म के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि मतदान करना स्वयं की एक जिम्मेदारी और जिम्मेदारी समझे और आगामी होने वाले निर्वाचन में अपने मत का उपयोग जरूर करें।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा ऐसे मतदाता जो गाँव से स्थाई रूप से बाहर चले गये हैं वापस आने की सम्भवना बिल्कुल नहीं है. नाम कटवाने, जोड़ने हेतु आवेदन ग्राम पंचायत में बी०एल०ओ० के समक्ष दिनांक 31.08.2023 के पूर्व प्रस्तुत करें। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा द्वारा आम जनो को मतदान के प्रति जागरूकता हेतु समझाईस भी दी गई शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

August 29, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top