pub-1657030687483830

जिला स्तरीय रोजगार दिवस किया गया आयोजित जिला पंचायत में

Posted on

August 24, 2023

by india Khabar 24


शहडोल 24 अगस्त 2023- आज जिला स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम जिला पंचायत शहडोल में जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर, एवं रविन्द्र जोल्हे, जिला विकास प्रबंधक, नावार्ड शहडोल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें आर.एस. डावर, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहडोल के मार्गदर्शन में शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहडोल के द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में समस्त विभागों (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्यमिता विकास केन्द्र, उद्यानिकी विभाग, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला शहरी आजीविका मिशन) के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इन समस्त विभागों में संचालित स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के कुल 2371 हितग्राहियों को राशि रुपये 2581.38 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरण कराया गया है माननीय मुख्यमंत्री जी का राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम का जिला छिंदवाडा से सीधे प्रसारण को उपस्थित हितग्राहियों को दिखाया गया है। मंच का संचालन रवि वर्मा, जिला समन्वयक, सेडमैप एवं अंकित कुमार पटेल, एम. जी. एन.एफ. के द्वारा किया गया है। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

August 24, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top