pub-1657030687483830

तिलक मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Posted on

August 16, 2023

by india Khabar 24

राजगढ़ विष्णु नायक

सारंगपुर,,,तिलक मेमोरियल हाई स्कूल पाडल्या माताजी में 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया ,विद्यालय में ध्वजारोहण विद्यालय प्रचार्या महोदय श्रीमती सीमा चौहान के द्वारा किया गया । इसके पश्चात नगर में भारत माता के नारे के साथ ,बड़े ही जोश के साथ एवं 77 फीट लंबे तिरंगे हाथों में लेकर 77 वे स्वतंत्रता दिवस की याद में छात्र-छात्राओं के द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में ही छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ,एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई ,विद्यालय प्राचार्य महोदय ने सभी छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।एवं अपने देश के लिए बलिदान हुए महापुरुषों को हम निरंतर याद करते रहे, एवं उनके पद चिन्हों पर आगे बढ़े और निरंतर मेहनत करते हुए भारत की सेवा करें यह बात कही ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सीताराम राजपूत के द्वारा किया गया अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । इस मौके पर सभी छात्र छात्राएं अभिभावक गण एवं पूर्व छात्र ,वरिष्ठ शिक्षक पीएल मालवीय, रामबाबू पुष्पद ,जानकी लाल नागर ,आयुष चौहान ,,देव सिंह राजपूत ,राजेश पाल ,अजय नायक ,पायल पाटीदार ,मनीषा पाटीदार ,सुनीता पाटीदार ,निकिता पाटीदार, वंदना पाटीदार माया पाटीदार ,रानू व्यास ,अर्सला मंसूरी ज्योति भिलाला ,उपस्थित थे ।

Posted on

August 16, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top