pub-1657030687483830

मितानिनों की समर्पित सेवा भावना उनके कार्य को बना देती है महान: कलेक्टर

Posted on

July 12, 2023

by india Khabar 24

मानदेय में वृद्धि पर मितानिनों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

कोरबा 11 जुलाई 2023/राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजना अंतर्गत राशि में 01 अप्रेल 2023 से मानदेय में 2200 (दो हजार दो सौ ) रूपए की वृद्धि पर जिले के मितानिनों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक श्री श्याम लाल कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मितानिनों ने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप से भेंट कर अपनी खुशी प्रकट की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती है। मितानिनों के योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए उतना ही कम है। उन्होंने मितानिनों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि कार्य के प्रति आपकी समर्पित भावनाओं का सम्मान मिला है। निश्चित ही मानदेय में वृद्धि से आर्थिक लाभ और आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जाता है वह अपने आप में महान कार्य है। गर्भवती माताओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, शिशुओं का टीकाकरण, गैर संचारी व संचारी रोगों के रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जो एक अति महत्वपूर्ण कार्य है।

इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन सोम कुमार के साथ जिला ब्यूरो बुद्धेश्वर सिंह कंवर की खबर।

Posted on

July 12, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top