लालबर्रा।
मीडिया की सुर्खियां बना लालबर्रा जनपद पंचायत के अधीनस्थ आने वाले भूखंडों का मामला जिसमें सीईओ गायत्री कुमार सारथी ने ऑन कैमरा बयान दिया कि उनके द्वारा सामान्य समिति की बैठक में एक समिति का गठन किया गया है। जिसके सदस्य भूखंडों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे जिस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था भूखंडों किसने बेचा है, किसने बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर लिए, किसने अतिरिक्त अतिक्रमण किया है, उन सब लोगों पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी लेकिन हकीकत और कुछ सामने आई सीईओ साहब हिंदी मीडियम गुमराह करने के लिए कह दिया था कि समिति का गठन कर लिया गया है जबकि कार्रवाई के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी केवल जनपद अध्यक्ष मैडम से चर्चा हुई है समिति उनके द्वारा ही बनाई जाएगी जिसके बाद कार्रवाई होगी। कुल मिलाकर प्रशासन धन्ना सेठों के सामने नतमस्तक होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। धन्ना सेठ जिन्होंने बहुमंजिला इमारतें अवैध रूप से खड़ी कर लिए हैं वे भी कई तरह से मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं उनका दबाव इस तरह से है कि कभी भी झूठे मामले में फसा सकते हैं।
इनका कहना है-
अभी खेती किसानी का काम चल रहा है समिति बनाने में समय लगेगा उसके बाद ही कार्यवाही हो सकती है।
देवीलता ग्वालवंशी
अध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा



