काफी लंबे अरसे के बाद नगर परिषद केवलारी के अस्तित्व में आने से चांदनी चौक से मलारा की ओर कांक्रीट रोड का निर्माण हो पाया, वही रोड निर्माण के साथ साथ रोड को उचित और बेहतर तरीके से बनाया जाना था जिसमे रोड के दोनो ओर दुकानदारों के द्वारा काफी अतिक्रमण भी कर लिया गया था, जिसे स्थानीय प्रशासन ने काफी मशक्कत से हटाया और योजनाबध्य तरीके से रोड का काफी चौड़ी करके निर्माण कराया गया वही पानी की निकासी हेतु व्यावसायिक सीमा तक सड़क के दोनो ओर पक्की और चौड़ी नाली का निर्माण भी कराया,
इस रोड पर एक और नगर परिषद व सीएम राइस स्कूल की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है वही एक और सिविल अस्पताल की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, इन दुकानों के किरायेदारों के द्वारा जब अब रोड व नाली का काम पूर्ण हो चला है तो इनके द्वारा पुनः स्थाई शेड लगाकर दुकान के बाहर अतिक्रमण किया जा रहा है,
यह शहर के अंदर का व्यस्तम मार्ग है, यहां लोग अनेकों गांवों से आते है, इस मार्ग पर ब्लॉक का सीएम राइस स्कूल है, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल है, सिविल कोर्ट, तहसील कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, बीआरसी, जनपद शिक्षा केंद्र, जनपद पंचायत, ग्रामीण आजीविका, PWD, PHE, सिंचाई विभाग, एसडीएम कार्यालय, SDOP ऑफिस, पशु चिकित्सालय, गायत्री मंदिर, प्राइवेट स्कूल, राशन दुकान, खाद विक्रय केंद्र, खेल मैदान, आधार केंद्र स्थित हैं, साथ ही यहां से बिनेकी, चिरचिरा व मलारा, खरसारू रोड का आवागमन भी होता है, जहा प्रतिदिन हजारों लोगो व छोटे, बड़े वाहनों का आना जाना होता है, इस मार्ग की दोनो और के दुकान किरायदारों के द्वारा अवैद्य रूप से किराया अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए शेड का निर्माण किया जा रहा है, जो कुछ दिनों में लगता है बची कूची दुकानों में भी हो जायेगा,
दुकानदारों के द्वारा दुकान के बाहर अतिक्रमण करने से इन दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन को रोड पर खड़ा कर दिया जाता है, जिससे कार्यालयीन समय में व बाजार के दिनो मे जाम जैसा माहौल पैदा हो जाता है, अभी स्कूल भी खुलने को है जिससे इस मार्ग से गुजरने वालों को आगे और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, वही प्रशासन लगता है आगे निर्मित होने वाली स्थिति पर कोई विचार ही नही करती,
इंडिया खबर 24 से केवलारी विधानसभा संवाददाता साबिर खान


