pub-1657030687483830

कुल 40 प्याऊ घर खोलने की तैयारी, वार्ड क्र. 14 में महापौर ने किया शुभारंभ

Posted on

May 18, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा//नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 14 में प्याऊ का शुभारंभ किया। इस भीषण गर्मी से राहगीरों व आने-जाने वाले पथिकों को ठंडा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराते हुए फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया।
उक्त अवसर पर उन्होने बताया कि इस वर्ष गर्मी का मौसम देर से प्रारंभ होने के कारण नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत कुल 40 प्याऊ घर खोलने की कार्यवाही की जा रही हैं ताकि अपने कार्य से घरों से निकले हुए मुसाफिर एवं पथिकों को शीतल जल प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में वार्ड क्र. 14 में शीतल जल के साथ मीठा का प्रबंध किया गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आमजनों से अपील की हैं कि वे जब भी इस पथ से गुजरे तो रूककर शीतल जल व मीठा का आनंद लेते हुए थोडी देर विश्राम करते हुए आगे बढे़।
कार्यक्रम के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, मोनू श्रीवास, कौशल प्रसाद शुक्ला, कौशिल्या बाई, किरण साहू, जितेन्द्र डडसेना, रोशन ठाकुर, ओमप्रकाश, अजय कोसले, रमेश साहू, श्रीनिवास आदि के साथ ही निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

May 18, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top