pub-1657030687483830

अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वाधान में‌ बीते दिन रविवार समय दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कार्यक्रम को युवा जागृति कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

Posted on

May 8, 2023

by india Khabar 24

जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम चिंगवाड़ा में जिला स्तरीय युवा जागृति का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रायसेन/-जिले में बीते दिन रविवार 7 मई 2023 को जहां पर अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास जिला कल्याण समिति रायसेन के तत्वधान में जिला युवा जागृति अभियान हेतु जिला कार्यकारिणी की यह बैठक।जिले के तहसील सिलवानी क्षेत्र के ग्राम चिंगवाड़ा में जिला स्तरीय युवा जागृति युवा बैठक का कार्यक्रम बीते दिन रविवार को संपन्न हुआ। जहां पर कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति सराहनीय रही। जिसमें अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक बंधुओं का स्वागत सम्मान। हार फूल मालाओं के साथ ग्राम चिंगवाड़ा में निज निवास काशीराम खोजर जिला उपाध्यक्ष के साथ में सामाजिक बंधुओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीबाबू धाकड़ एवं संस्था के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।जिले व तहसील स्तर के राष्ट्रीय प्रदेश सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण सभी समाज बंधु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में ग्राम चिंगवाड़ा से काशीराम खोजर जिला उपाध्यक्ष के निज निवास पर यह बैठक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां पर वर्तमान छात्रा कक्षा बारहवीं के द्वारा अपने उद्बोधन में विचार व्यक्त किए तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ग्राम चिंगवाड़ा। युवा बैठक के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा अपने-अपने विचारों का उद्बोधन हुआ। ग्राम चिंगवाड़ा में यह कार्यक्रम बीते दिन रविवार 7 मई 2023 को समय 3 बजे से 5 बजे के कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति की वेला में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल ग्राम छातेर जिला अध्यक्ष राम गोपाल पटेल कोठरी बम्होरी जिला सचिव रतन लाल पटेल चिंगवाड़ा एवं संगठन सचिव राम मनोहर धाकड़ किनगी नारायण पटेल बसा एवं मदन लाल धाकड़ तखथ सिंह धाकड़ चंदन पिपरिया अखलेश धाकड़ सहजपुरी रेवाराम धाकड़ सिंगपुरी ओम देव पटेल रमपुरा सहित बड़ी संख्या में किरार धाकड़ बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अखिल भारतीय किरार धाकड़ विकास कल्याण युवा जागृति की बैठक का कार्यक्रम सफल रहा।

राजेश साहू संभागीय ब्यूरो
इंडिया खबर 24 न्यूज़ संभाग भोपाल/जिला रायसेन/सिलवानी/बम्होरी।

Posted on

May 8, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top