pub-1657030687483830

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना…. दरवाजा तोड़कर घुसे….एक ही मकान को चोरों ने साल में दूसरी बार बनाया निशाना

Posted on

May 6, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़



कोरबा// पुष्प विहार स्थित एक बंद मकान का दरवाजा तोड़कर रात को चोर घुस गए चोरों ने बड़े दुस्साहस ढंग से इस घटना को अंजाम दिया। घर के सामान बिखरे पड़े मिले कई दरवाजे में तोड़फोड़ की गई ।बहुत कुछ तो चोरों के हाथ नहीं लगा पर एक म्यूजिक सिस्टम उठाकर ले गए।
शहर की पॉश कॉलोनी रविशंकर शुक्ल नगर के समीप स्थित पुष्प विहार में एमआइजी 42 में संयुक्त मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अध्यक्ष शरद मसीह निवासरत है।इन दिनों वे पारिवारिक कार्य से रायपुर गए हुए हैं इस बीच गुरुवार की रात को उनके सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया ।कुंदा के साथ दरवाजा भी तोड़कर चोर अंदर घुसे ।घर का एक-एक कोना इत्मीनान से चोरों ने खंगाला और कीमती सामान चोरों ने ढूंढा। शरद के अनुसार अभी वे बाहर है कितनी चोरी हुई है कहा नहीं जा सकता ।वापस लौटने के बाद इसका पता चलेगा।उन्होंने अपने परिचित के माध्यम से मानिकपुर पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। यहां बताना लाजिमी होगा कि वर्ष 2022 में दीपावली के घर में घुसकर 20 लाख के जेवर चोरी कर लिए थे। इसकी शिकायत भी मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में आरोपी ढूंढ पाई है और एक बार एक ही मकान में चोरी होने की घटना से मानिकपुर पुलिस चौकी के खड़े हो गए।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

May 6, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top