pub-1657030687483830

किराना दुकान से राशन चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Posted on

April 26, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा//कोरबा पुलिस की कार्यवाही
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.04.2023 को प्रार्थी महेश कुमार राठौर पिता महेंद्र कुमार राठौर निवासी बरपारा कोहडिया जिला कोरबा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 11 अप्रैल 2023 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा इसके बरपारा कोहड़िया स्थित किराना दुकान का शटर तोड़कर दुकान अंदर रखें नगदी रकम 40000 एवं 12 बोरी चावल, दाल, रिफाइंड तेल, व अन्य घरेलू उपयोग के सामान सहित सीसीटीवी कैमरा डीवीआर कुल कीमती करीब ₹80000 चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 149/23 धारा 457 380 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपी गण की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक नितिन उपाध्याय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 23.04.2023 को मामले में दो *विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक सहित आरोपी संजय मानिकपुरी पिता शंकर दास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के कब्जे से चोरी गई मशरूका में से 4 बोरी चावल, 13 लीटर सरसों तेल, 2 किलो अचार, 4 नग कोलगेट, 6 पैकेट आटा 5kg वाला, आलमंड ड्रॉप्स तेल 5 नग व अन्य सामान जुमला कीमती करीब 15000/- तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी व दो नग मोबाइल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top