(बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं को समाज सेवा सम्मान किया।)
भोपाल/-राजधानी भोपाल जिले के रविंद्र भवन में बीते दिन रविवार 26 मार्च 2023 को जहां पर जिला साहू समाज के तत्वाधान में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज युवक युवती सम्मेलन का समाज सेवा सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भोपाल संभाग के आने वाले जिले सीहोर राजगढ़ विदिशा रायसेन भोपाल सहित अन्य जिलों के अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज बंधु अन्य प्रदेशों से भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। तो वही इंदौर संभाग के इंदौर सहित उज्जैन देवास आष्टा एवं रायसेन जिले के बाड़ी बरेली सिलवानी उदयपुरा गैरतगंज देवनगर से भी साहू समाज के स्वजातीय बंधु युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। जहां पर अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज का कुंभ मेला युवक युवती परिचय सम्मेलन। एवं समाज सेवा सम्मान का सफल आयोजन बीते दिन रविवार 26 मार्च 2023 को कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहां पर अपार संख्या में महिला पुरुष स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। जहां पर भोपाल के रविंद्र भवन में 1000 के समथिंग लगभग युवक-युवतियों ने अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के महाकुंभ मेला में अपना परिचय देकर समाज का सम्मान बढ़ाया। जहां पर जिला साहू समाज द्वारा जिला सहित दूरदराज से आए हुए। अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के स्वजातीय बंधु बांधवों का समाज सेवा सम्मान। श्रीफल साल के साथ पुरुस्कार से सम्मान किया गया।इन स्वजातीय बंधुओं ने अपने -अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों से देश और समाज का नाम रोशन किया है।इसमें कई साइंटिस्ट डॉक्टर इंजीनियर आर्टिस्ट समाजसेवी उद्योगपति प्रमुख हैं। जहां पर बीते दिन रविवार को बड़ी संख्या में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज बंधुओं ने मां भक्त शिरोमणि कर्मा देवी कि आरती को सभी ने पड़कर आरती उतारी। जहां पर जिला साहू समाज भोपाल के तत्वाधान में साहू समाज के द्वारा आयोजन कार्यक्रम रविंद्र भवन में सभी को समाज सेवा सम्मान मिला। विशेष उपस्थिति में यह रहे मौजूद। डॉक्टर अरविंद साहू झूमर वाले उद्योगपति भोपाल एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण भस्मे एवं प्रकाश सेठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा बंटनलाल साहू एवं ताराचंद साहू प्रदेश अध्यक्ष बाड़ी जिला रायसेन एवं रविकरण साहू प्रभात साहू जी ( जबलपुर) राजेंद्र साहू (गाडरबारा ) संतोष साहू (लखपति) भोपाल श्रीमति भावना साहू पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं श्रीमति आभा साहू आर सी साहू ओमप्रकाश साहू दीनदयाल साहू (झूमरवाला) सुरेंद्र साहू दिनेश साहू रविन्द्र साहू (झूमरवाला) जिला अध्यक्ष साहू समाज भोपाल साहू समाज के पदाधिकारी एवं समस्त समाज बंधु उपस्थित रहे। जिला साहू समाज भोपाल का कार्यक्रम रविंद्र भवन में सफल रहा। जन चर्चा में साहू समाज की कुशल कार्यशैली को देख अन्य समाज के लोगों के बीच जन चर्चा है।
राजेश साहू संभागीय ब्यूरो
इंडिया खबर 24 न्यूज़/भोपाल (मध्य प्रदेश)।


