pub-1657030687483830

होली से पहले बाबा रूपनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे कलेक्टर

Posted on

March 6, 2023

by india Khabar 24


बहोरीबंद।


फागुन मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी की पूर्णिमा पर कलेक्टर अवि प्रसाद बाबा रूपनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। कलेक्टर ने शिवलिंग के दर्शन करके फूल माला और प्रसाद अर्पित किया। साथ उनके प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बाबा रूपनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि जिले की बहोरीबंद तहसील में बाबा रूपनाथ धाम महादेव का सबसे प्राचीन स्थल है। यहां त्योहारों में दूर-दूर से नागरिक महादेव के दर्शनों के पहुंचते है। खासकर महाशिवरात्री में यहां का नजारा देखने लायक होता है। वहीं होली के त्योहार में महादेव को रंग गुलाल और भाग का प्रसाद अर्पित करने की परंपरा भी रही है। इसलिए होली के त्योहार में भी यहां भक्तों का भीड़ सहज ही जुट जाती है। रूपनाथ बाबा के दर्शन करने पहुंचे कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, बाकल तहसीलदार ऋषि गौतम, बाबा के भक्त राजेश रजक सहित क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

Posted on

March 6, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top