pub-1657030687483830

विकास यात्रा के दौरान बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह पात्र हितग्राहियों को किया लाभान्वित

Posted on

February 22, 2023

by india Khabar 24

घुलघुली/नौरोजाबाद

 

भारत के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर सरकार द्वारा चलाई जा रही आज विकास यात्रा जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर से चलकर ग्राम पंचायत घुलघुली पहुंची.यात्रा का स्वागत ग्रामीणों द्वारा बडे हर्षोल्लास के साथ बैन्ड बाजा की थाप के साथ जुलूस निकालकर पुष्प वर्षा के साथ कलश अगुवाई के साथ स्वागत किया गया. विकास यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जी,को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया तथा विधायक जी द्वारा मां सरस्वती जी,महात्मा गांधी जी,के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलित कर कन्या पूजन करने के पश्चात ग्राम परसेल मे खेल मैदान समतलीकरण लागत राशि 7.00 लाख,ग्राम घुलघुली मे सार्वजनिक शांपिग काम्पलेक्स लागत राशि 7.00 लाख, एवं ग्राम धनवाही, मे मिट्टी वर्क चेक डेम लागत राशि 4.00 लाख का जिसकी कुल,लागत राशि 18.00 लाख का भूमिपूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मंचीय कार्यक्रम मे बांधवगढ़ विधायक अपने उद्बोधन में कहा की देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विराजमान है तथा सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है

कार्यक्रम में मौजूद बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा की हमारी सरकार के द्वारा कई हितग्राही मूलक योजना चलाई जा रही है जैसे आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,निशक्त जनों को पेंशन,मेधावी छात्रों का सम्मान,लाडली बहना योजना,भू अधिकार पत्र,प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड,संबल काड,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,सहित सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया इसी प्रकार से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मद्देनजर रखते हुए यात्रा निकाली गई है

विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा की मध्यप्रदेश में बैठी हमारी सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अभी तक बैगा समाज के महिलाओं को ₹1000 प्रति माह मिलता है अब आने वाली महिला दिवस के अवसर पर सभी समाज कि मेरी माताओं बहनों को ₹1000 प्रति माह के हिसाब से मिलेगा.हमारी यह विकास यात्रा गांव गांव तक जाएगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की पताका फहराएगी.इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह जी,,करकेली मंडलअध्यक्ष राजेश सिंह पवार,पूर्व मंडलअध्यक्ष संग्राम सिंह,जिला पंचायत सदस्य मीना सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश सिंह,वरिष्ठ नेता दादा हरिहर सिंह,अशोक तिवारी,प्रदीप शुक्ला,मून सिंह,तीरथ सिंह,जिला उपाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह,सरपंच श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह सिंह,सरपंच श्री बुद्धसेन सिंह,शैलेन्द्र सिह,धीरेन्द्र सिंह,लल्लू सिंह,विश्राम कोरी,एसडीएम सिद्धार्थ पटेल,जनपद सी,ई,ओ,के,के,रैकवार तहसीलदार आशीष तिवारी,दिनेश पांडेय, नौरोजाबाद टी,आई,ज्ञानेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक,पटवारी
सचिव,कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गण एवं हजारों की संख्या मे ग्रामीण जन मौजूद रहे.।

संवाददाता शम्मी खान नियाजी

Posted on

February 22, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top