pub-1657030687483830

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 4 पदक, खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते बिलाईगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा…..

Posted on

January 13, 2023

by india Khabar 24

सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़/छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन 8 से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस आयोजन में पदक लाकर जिले का नाम रोशन किया है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के बिलाईगढ़ अंचल के खिलाडिय़ों का एकतरफा दबदबा रहा। जिले को कुल 4 पदक प्राप्त हुए, जिसमें दो स्वर्ण पदक एवं दो कांस्य पदक थे और ये चारों विजेता खिलाड़ी बिलाईगढ़ अंचल के रहे कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को जीत की शुभकामनाएँ दी हैं
ज्ञात हो कि 18 से 40 वर्ष वर्ग 100 मीटर दौड़ में आर्यन भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया इसी क्रम में लंबी कूद 40 वर्ष से अधिक वर्ग में दिनेश कुमार साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को स्वर्ण पदक दिलाया। 100 मीटर दौड़ 40 वर्ष से अधिक वर्ग में प्रहलाद केवट ने कांस्य पदक हासिल किया एवं लंबी कूद 18 से 40 वर्ष वर्ग में राजा लहरे ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया
कोरबा से अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

January 13, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top