
शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल 3 जनवरी 2023 – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समाधान ऑनलाइन के माध्यम से शहडोल जिले के सोहनलाल निवासी जनपद पंचायत बुढार से चर्चा की। चर्चा के दौरान सोहनलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं सीएम हेल्पलाइन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता का लाभ नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज की थी परंतु संबल योजना हेतु मुझे अपात्र कर दिया गया है और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मुझे दिया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण को कलेक्टर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संबल योजना हेतु जांच करने पर पाया गया कि यह अपात्र हैं इनके पास लगभग 5 एकड़ जमीन थी इसलिए इन्हें संबल योजना का लाभ नहीं दिया गया
इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश जिले के कलेक्टरो को दिए उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन के माध्यम से अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए
शहडोल के एनआईसी कक्ष में आयोजित समाधान ऑनलाइन में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, उपायुक्त राजस्व मनीषा पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र,अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट