pub-1657030687483830

लोक सेवा केन्‍द्र के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नही करने पर होगी जुर्माने की कार्यवाही- कलेक्‍टर

Posted on

January 2, 2023

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

जल जीवन मिशन के क्रियान्‍वयन पर बेहतर प्रगति सुनिश्चित करें अधिकारी- कलेक्‍टर

सीएम हेल्‍पलाइन के प्रकरणों में त्‍वरित निराकरण करने वाले अधिकारी होंगे सम्‍मनित- कलेक्‍टर

समय-सीमा की बैठक सम्‍पन्‍न

शहडोल 02 जनवरी 2023- लोक सेवा केन्‍द्र के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नही करने व प्रकरण समयावधि के बाहर होने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार जल जीवन मिशन क्रियान्‍वयन में बेहतर कार्य करने एवं रूके हुए कार्यो पर टीएस प्रस्‍ताव देने के निर्देश कार्यपालन यंत्री पीएचई को कलेक्‍टर वंदना वैद्य ने कलेक्‍टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिये। सीएम हेल्‍पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले ए-ग्रेड पाने वाले विभागों के अधिकारियों को सम्‍मानित किया जाएगा सभी अधिकारी व्‍यक्तिगत रूचि लेकर यह सुनिश्चित करे कि उनका विभाग ए- ग्रेड पर ही रहें जिससे जिले की ग्रेडिंग प्रदेश स्‍तर पर शीर्ष 5 जिलों में आयें। बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि पेंशन, छात्रवृत्ति व प्रसूति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार सीमांकन के प्रकरणों का निपटारा भी शीघ्रता से किया जाए। 14 जनवरी मेला आयोजन के संबंध में कलेक्‍टर ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजन कर सर्वसम्‍मति से निर्णय लेकर आयोजन के संबंध में कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे कलेक्‍टर ने उचित मूल्‍य राशन की दुकानों में खाद्यान्‍न्‍ की उपलब्‍धता, उर्वरक की उपलब्‍धता, धान खरीदी, परिवहन व रख-रखाव की समीक्षा की और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि धान के रख-रखाव पर विशेष ध्‍यान दिया जाए, तिरपाल आदि की व्‍यवस्‍था की जाए जिससे कोहरे व ओस से धान खराब न हो। बैठक में कलेक्‍टर ने जिले में बेस्‍ट प्रैक्टिस की डाक्‍यूमेंट्री बनाने के निर्देश सहायक आयुक्‍त आदिम जाति, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को दिये। उन्‍होंने कहा कि सुमन हेल्‍प डेस्‍क के माध्‍यम से शिशु एवं मातृ मृत्‍यु दर नियंत्रण हेतु जोखिम वाली गर्भवती माताओं को पूर्व से दूरभाष द्वारा जानकारी दें तथा उनकों लाने व ले जाने व बेहतर चिकित्‍सकीय सुविधाएं उपलब्‍ध कराने में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए इसके सफल क्रियान्‍वयन पर खंड स्‍तर पर भी सुमन हेल्‍प डेस्‍क संचालित किया जाए। कलेक्‍टर ने कहा कि जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं के साथ-साथ समस्‍त प्रसव केन्‍द्रों में सभी व्‍यवस्‍थाएं चाक-चौबंद रखी जाए।

बैठक में कलेक्‍टर ने आगामी 16 एवं 17 जनवरी को होने वाले कलेक्‍टर कॉन्‍फ्रेंस के बिंदुओ पर पृथक-पृथक चर्चा की और भू अधिकार योजना पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू को और अधिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि कम से कम 500 भू अधिकार योजना के लाभान्वित बनाये जाए जिन्‍हें 4 जनवरी को होने वाले भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में दिया जा सकें। बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री नगरीय एवं ग्रामीण आवास योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये जिससे अधिकतर हितग्राहियों का जियो टैकिंग किया जा सकें। एसडीएम ब्‍यौहारी एवं खांड नगरीय निकायों के मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी के साथ बैठक लेकर प्रगति लायें।

बैठक में कलेक्‍टर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयुष्‍मान कार्ड प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी और प्रयासों की आवश्‍यकता है, शासकीय उचित मूल्‍य राशन दुकानों में राशन लेने आये पात्र हितग्राहियो , स्‍कूलों, छात्रावासों एवं आश्रमों में बच्‍चों के आधार अपडेशन के साथ-साथ उनके परिवार का आयुष्‍मान कार्ड भी बनवाया जाए। बैठक में कोरोना महामारी के नियंत्रण एवं बचावं के लिये प्रोटोकाल मास्‍क का उपयोग, सेनेटाइजर का उपयोग, भीड़- भाड़ वाले स्‍थानों में सोशल डिस्‍टेंसिग आदि का पालन अनिवार्य रूप से हो यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी जिला अस्‍पताल सहित अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में ऑक्‍सीजन प्‍लांट पूर्णत: क्रियाशील हो साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में आइसोलेशन वार्ड़, बेड, ऑक्‍सीजन सिलेंडर, ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर,पीपी किट, टेस्टिंग किट, मास्‍क, सेनेटाइजर व अन्‍य आवश्‍यक दवाईयां एम्‍बुलेंस सभी उपलब्‍धता हो जिससे कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षित किया जा सकें। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी समन्‍वय स्‍थापित कर जिन बच्‍चों को कोविड से बचाव के टीके पूर्ण नही लगे है उनकी सूची बनाकर उनका वैक्‍सीनेशन कराया जाए।

बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व सोहागपुर प्रगति वर्मा, जैतपुर ज्‍योति परस्‍ते, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ0 आरएस पाण्‍डेय, सहायक आयुक्‍त आदिम जाति कल्‍याण आनंद राय सिंहा, डीपीसी डॉ0 मदन त्रिपाठी, उप संचालक सामाजिक न्‍याय शिवेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहें।

शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

January 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top