रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन/- जिले में बीते रविवार को नगर उदयपुरा के रघुवंशी समाज भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी महा सभा का प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न। जहां पर रघुवंशी समाज के वरिष्ठ अधिकारियों पदाधिकारियों के द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। रघुवंशी महासभा के प्रदेश जिला ब्लॉक के पदाधिकारीयो ने कहा की रघुवंशी समाज के युवा एक अच्छी दिशा में जा रहे है। युवा संस्कारित होंगे तो समाज संस्कृति होगा।और आगे बढ़ेगा जहां पर युवाओं ने शिक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। समाज का भविष्य समाज के युवाओं के हाथ में है। उमाशंकर सिंह ने कहा की बेटियां भी किसी से कम नहीं जहां पर बेटियो ने रायसेन जिला सहित प्रदेश में रघुवंशी समाज का नाम रोशन किया है। खेल चिक्तित्सा उद्योग आदि में समाज के व्यक्ति भी समाज का गौरव बढ़ा रहे है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यह रहे मौजूद। उमाशंकर सिंह राष्ट्रीय महासचिव रघुवंशी महासभा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीदी सुधा चौधरी पूर्व आईपीएस एवं ओम रघुवंशी पूर्व विधायक सिवनी मालवा एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवरण सिंह रघुवंशी एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष दीदी अनुसुइया रघुवंशी गुना प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह एवं प्रदेश महामंत्री घनश्याम रघुवंशी पटेल ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं गोविंद नारायन सिंह हेमलता रघुवंशी घनश्याम पटेल बालवीर सिंह प्रदेश पदाधिकारी एव जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रघुवंशी ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह रघुवंशी युवा जिला अध्यक्ष अजय पटेल योगेंद्र सिंह रघुवंशी सहित जिला एवं प्रदेश भर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम सफल रहा जन चर्चा में है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/उदयपुरा।


