जबलपुर मध्यप्रदेश
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार सात नवम्बर की सुबह 10.45 बजे नागपुर से विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर द्वारा मण्डला प्रस्थान करेंगे।
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री मण्डला में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर द्वारा कोबरा ग्राउंड, जबलपुर आयेंगे तथा दोपहर 1.15 बजे वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री गडकरी दोपहर 2.45 बजे होटल सत्य अशोका में चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.45 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। आप शाम 5 बजे स्व. श्री भगवतीधर वाजपेयी जी की स्मृति में मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6.45 बजे डुमना एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।



