लालबर्रा।
लालबर्रा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्तियों को क्रूरतापूर्वक मवेशी जिनमें 06 नग गाय जिन्हें ग्राम बोरी बल्हारपुर से पकड़ा गया, लालबर्रा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार 03 नवम्बर की रात्रि करीबन 08 बजे मानपुर बेरियल कटंगी रोड़ चौराहे पर खड़े थे उसी समय लालबर्रा की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप एपमी-50 जी-1738 वाहन हमारे पास से निकली कटंगी रोड़ के तरफ पिकअप वाहन में पीछे सफेद रंग का तिरपाल बंधा था और ऊपर खुला था जिसमें गौवंश ले जाते दिखाई दिये तब मोटरसायकल से पीछा किया गया तो पिकअप वाहन चालक तेज गति से बोरी बरघाट बल्हारपुर की ओर मेन रोड़ लेकर भागने लगा जिसे आवाज लगाये की गाड़ी रोक किन्तु ड्रायवर ने आवाज सुनकर तेज गति से पिकअप वाहन भगाने लगा जिसका पीछा करते हुए ग्राम बोरी व ग्राम बल्हारपुर के बीच मेन रोड़ पुलिया के पास बमुश्किल से रोके तब कन्डेक्टर तरफ से एक व्यक्ति उतकर भाग गया पिकअप के अंदर दो व्यक्ति मिले एक गाड़ी चला रहा था और दूसरा उसके बाजू में बैठा था जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर ने अपना नाम ईश्वरी प्रसाद पिता बुधराम हरदे जाति मरार उम्र 28 वर्ष निवासी पचपेढी थाना चांगोटोला और दूसरे ने युवराज पिता उमेद जगने उम्र 29 वर्ष निवासी वाकल थाना कटंगी बताया और तीसरा व्यक्ति जो भाग गया उसका नाम विकास साहू जाति तेली उम्र 32 वर्ष निवासी बटुआ मोहगांव थाना चांगोटोला जिला बालाघाट का बताया। तब पिकअप के ऊपर चढ़कर देखे तो पीछे के डाले में छः नग मवेशी(गाय) रस्सी गाथा से निर्दयता एवं क्रूरता पूर्वक बांधकर गाथा में एक के ऊफर एक ठसा ठस भरे हुए थे जिन्हे अंधेरे का फायदा उठाकर रातो रात गायों को कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र की ओर लेकर जा रहे थे। गायों कि खरीदी बिक्री की रसीद नहीं थी, तब पुलिस ने छः नग मवेशी गाय एवं पिकअप वाहन क्र. एपमी-50 जी-1738 एवं आरोपी ईश्वरी प्रसाद हरदे ,युवराज जगने को थाना लेकर आये, ईश्वरी प्रसाद हरदे एवं युवराज जगने द्वारा मावेशियों को क्रुरता पूर्वक निर्दयता पूर्वक गाथा में मारते पीटते पिकअप वाहन में भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र ले जा रहे थे। रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 4,6,9 म.प्र.गौ.वंश प्रति.अधि.11 पशु क्रूरता निवारण अधि. का घटित करना पाये जाने से आरोपीगणों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।




