pub-1657030687483830

लालबर्रा में गैर कानूनी तरीके से संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब मेडिकल स्टोर्स की बाढ़ ..

Posted on

October 18, 2022

by india Khabar 24

लालबर्रा।

फर्जी पैथोलॉजी लैब संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग कब कसेगा कानूनी शिकंजा..

कहते हैं इंसान की जान के मालिक सिर्फ दो ही है एक भगवान और दूसरा डॉक्टर, दैनिक दिनचर्या में अगर कभी किसी इंसान को गंभीर बीमारी घेर ले तो उसका दूसरा भगवान डॉक्टर है, पूरे विश्व में अनेकों प्रकार की बीमारियां है जिसका इलाज सिर्फ डॉक्टर ही करते हैं, इसलिए डॉक्टर को दूसरा भगवान माना गया है बावजूद इसके दूसरे भगवान डॉक्टर कसाई का रूप ले चुके हैं। लालबर्रा नगर सहित क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से बगैर डिग्री धारी फर्जी डॉक्टर लोगों का इलाज करते घूम रहे हैं बगैर रजिस्ट्रेशन और बगैर डिग्री के डॉक्टर घूम रहे हैं जो चलती फिरती मौत की दुकान संचालित कर रहे हैं, जिसका दंश गरीब मजदूर किसान झेल रहे हैं तो इनके इलाज से अकारण ही मृत्यु के मुंह में चले जाते हैं।झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनाप-शनाप टेबलेट व इंजेक्शन लगाने के बाद दुगना चौगुना दाम वसूल कर मालामाल हो रहे हैं, अगर मरीजों की स्थिति बिगड़ने लगे तो पल्ला झाड़ लेते हैं जब तक मरीज मौत के मुंह में समा जाता है आए दिन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते कई जाने जा चुकी है फिर भी स्वास्थ्य विभाग ऐसे दरिंदों पर कार्यवाही नहीं करता उल्टा उन्हें ही संरक्षण देता है ,सोचने वाली बात यह है कि लालबर्रा में अनेकों पैथोलॉजी लैब ,मेडिकल स्टोर्स, क्लीनिक गैर कानूनी तरीके से संचालित हो रहे हैं जो पंजीकृत नहीं है, फिर भी खंड चिकित्सा अधिकारी हाथ पर हाथ धरे मौत का तमाशा देख रहे हैं एक तरफ सरकार आमजन की अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने अथक प्रयास कर रही है ताकि आमजन को अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल सके परंतु पैसों के लालची ऐसे कई डॉक्टर क्षेत्र में अपनी मौत की चलती फिरती दुकानें चला रहे हैं ऐसी ही स्थिति पैथोलॉजी लैब की भी है नियम कानून को ताक पर रखकर लैब संचालक अपनी मनमर्जी से लैब का संचालन कर रहे हैं, पर मजाल है खंड चिकित्सा अधिकारी की जो इन पर कानूनी शिकंजा कस सके और कानूनी कार्रवाई कर सके।

स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में फल फूल रहे पैथोलॉजी लैब..

पैथोलॉजी लैब का संचालन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फरमान जारी किया है कोर्ट ने अपने आदेश में पैथोलॉजी लैब संचालन के लिए एमडी पैथोलॉजिस्ट की योग्यता का होना जरूरी माना है ,फिर भी मुख्यालय में नियम कानून को ताक पर रखकर पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है। जो गैरकानूनी तो है ही लेकिन आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ भी है, मिली जानकारी के अनुसार पैथोलॉजी लैब संचालक और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के चलते गैर कानूनी तरीके से पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा के निकट ही पैथोलॉजी लेबो का संचालन हो रहा है बावजूद इसके खंड चिकित्सा अधिकारी ऋत्विक पटेल की नजर संचालित लैबों पर न जाना कई सवालों को जन्म देता है क्या..? खंड चिकित्सा अधिकारी को नहीं पता कि कौन सा पैथोलॉजी लैब फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है,पर पता नहीं डॉक्टर ऋत्विक पटेल साहब इन अवैध पैथोलॉजी लैब और संचालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, ऐसी कौन सी वजह है कि डॉक्टर साहब इन पैथोलॉजी लेबो पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं,कार्रवाई का डर ना होने के चलते पैथोलॉजी संचालक मौत का काला कारोबार अब देखना होगा कि चलती फिरती मौत की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है आपको बता दें कि इसके पूर्व में भी अनेकों बार फर्जी पैथोलॉजी लैब का समाचार का प्रकाशन किया गया था लेकिन कार्रवाई शून्य रही। लालबर्रा में अनेकों पैथोलॉजी लैब बगैर अनुमति के संचालित हो रहे हैं।

इनका कहना है

एक-दो दिन में कार्रवाई करवा कर फर्जी पैथोलॉजी लैब को बंद करवाता हूं।

मनोज पांडे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालाघाट

Posted on

October 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top