pub-1657030687483830

साड़ी नहीं दिलाई तो ,पति को शोरूम में ही पीटा
करवा चौथ पर 12 हजार की साड़ी चाहिए थी

Posted on

October 13, 2022

by india Khabar 24

गाजियाबाद मोदीनगर

मोदीनगर का घटना, दुकान में ही भिड़ गए

गाजियाबाद के मोदीनगर में करवा चौथ व्रत के लिए पत्नी को मनपंसद साड़ीन दिलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया. मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति को शोरूम में ही पीट दिया और फिर पुलिस को उन्हें थाने में लाकर बीच-बचाव करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के एक शोरूम पर मंगलवार दोपहर को करवाचौथ के लिए अपनी पत्नी को मनपंसद साड़ी न दिलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया. साड़ी को लेकर शोरूम में ही पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया. इसके बाद महिला ने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी. पुलिस

पुलिस दोनों को थाने में पकड़कर ले गई

दोनों को थाने में पकड़कर ले गई. दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक साड़ी शोरूम में मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास एक दंपती शॉपिंग के लिए पहुंचे. यहां पर महिला ने काफी साड़ियां देखीं. करीब एक घंटे बाद महिला को एक साड़ी पसंद आई जिसकी कीमत 12 हजार रुपए से अधिक थी.

बताया जा रहा है कि पति ने महिलाको कम कीमत की साड़ी लेने की बात कही. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने महिला को एक चांटा मार दिया. इस बात से नाराज होकर महिला ने शोरूम के अंदर ही अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी.

Posted on

October 13, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top