pub-1657030687483830

कमिश्नर ने पुष्पराजगढ़ में आयोजित दिव्यांग शिविर का किया निरीक्षण

Posted on

October 10, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

शहडोल 10 अक्टूबर 2022- कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के प्रांगण में आयोजित दिव्यांगता शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को शिविर स्थल में दिव्यांग जनों के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने चिकित्सकों से शिविर के व्यवस्थाओं संबंध में जानकारी ली।

गौरतलब है कि पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगता परीक्षण शिविर में दिव्यांग जनों के परीक्षण उपरांत उन्हें दिव्यांग का प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र सागर, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीणा, मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर सोजान सिंह रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संवाददाता सोनाली ठाकुर

Posted on

October 10, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top