pub-1657030687483830

अपराधों की रोकथाम के लिए हर्रई मॉडल स्कूल पर विद्यार्थियों को कानून से संबंधित जानकारी सांझा की गई

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

हर्रई छिड़वाड़ा मध्यप्रदेश

हर्रई।।पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन चेतना अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा विवेक अग्रवाल के निर्देशन एवं अमरवाड़ा अनुभाग के एसडीओपी रविंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना हर्रई पुलिस द्वारा मॉडल हाई स्कूल हर्रई में उपस्थित बालिकाओं को मानव दुर्व्यवहार एवं बालक बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देकर उनकी रोकथाम एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही पुलिस स्टाफ हर्रई द्वारा शिविर मैं मानव तस्करी के संबंध में बालिकाओं को महिला अपराधों से अवगत कराया गया मानव दुर्व्यवहार एवं वर्तमान परिवेश में चल रहे फ्रॉड के अलग-अलग तरीकों के संबंध में उपस्थित बालिकाओं को पोस्टर वितरित कर उन पोस्टरों के माध्यम से अभियान के संबंध में जानकारी दी गई एवं सतर्क रहने की समझाइश दी गई संपूर्ण कार्यक्रम में थाना प्रभारी हर्रई आर के नरे महिला उप निरीक्षक भारती मसराम सहायक उप निरीक्षक संदीप राजपूत आरक्षक गोपाल पगारे आरक्षक आशीष साहू उपस्थित रहे थाना प्रभारी द्वारा बताया गया अलग-अलग स्कूलों आंगनबाड़ियों मैं लगातार यह अभियान जारी रहेगा साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर इन अपराध से संबंधित पोस्टर बैनर चिपका कर इस अभियान को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जावेगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top