
लालबर्रा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वारासिवनी खैरलांजी आगमन को लेकर स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेसियों की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें सभी ने आपसी विचार विमर्श किया, कमलनाथ के जिले में आगमन को लेकर लालबर्रा में मंडल और सेक्टर प्रभारियों की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान रवि अग्रवाल, दीपक तोमर, ज्ञानचंद शर्मा, धर्मेंद्र ढांढे सहित मंडल और सेक्टर के समस्त प्रभारी उपस्थित रहे।
Views: 95


