
जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर। महाराष्ट्र के सांधली में जोगेश्वरी नवरात्र उत्सव मंडल के सदस्यों की भक्ति की इन दिनों जोरों से चर्चा हो रही है। यह समिति वर्षों से देश में स्थित एक शक्तिपीठ से मशाल जलाकर दौड़कर सांधली जाती है, जहां नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा के स्थापित होने से पहले पहुंचकर उसी मशाल से वहां की ज्योत प्रज्वलित करती है। इस वर्ष जोगेश्वरी मंडल के सदस्य कामख्या देवी से मशाल जलाकर सांधली जा रहे हैं, जो कि बीती रात जबलपुर होते हुए निकले। जहां महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद जीतू कटारे ने भी मशाल थामकर एक किलोमीटर दौड़ लगाई।
बताया जा रहा है कि इस समिति के सदस्य दो कारों में हैं, जो कि नीचे उतरकर बारी-बारी से मशाल
थामकर दौड़ते हैं और एक के थकने पर दूसरा दौड़ना चालू कर देता है। भक्ति की यह यात्रा 31 अगस्त 2022 को प्रारंभ हुई जो कि 26 सितंबर को महाराष्ट्र पहुंच जाएगी।


