
घंसौर सिवनी मध्यप्रदेश
घंसौर में पोषण माह के दौरान कल दिनांक 16/9/2022 दिन शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र घंसौर क्रमांक 4 में पोषण वाटिका दिवस मनाया गया जिस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र घंसौर क्रमांक 4 की लाभार्थी धात्री माता रोशनी यादव के द्वारा वृक्षारोपण कर पपीते का पौधा लगाया गया एवं आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चे जिसमें नंदनी बंशकार के द्वारा अमरूद का पौधा लगाया गया एवं शौर्य नामदेव के द्वारा मुनगे का पौधा लगाया गया साथ ही बैगन टमाटर आदि के भी पौधे वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए
इस दौरान सुपरवाइजर श्रीमति आरती अवधिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति गुड्डी चतुर्वेदी एवं आंगनवाड़ी सहायिका सुभद्रा बाई नामदेव आदि उपस्थित थे
Views: 103




