pub-1657030687483830

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी की जीवन यात्रा:कल परमहंसी गंगा आश्रम में दी जाएगी समाधि..

Posted on

September 12, 2022

by india Khabar 24

नरसिंहपुर।।मध्यप्रदेश


हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती माने जाते थे…

नरसिंहपुर जिला स्तिथ झोतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम धाम में दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर माइनर हार्ट अटैक आने के बाद ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे,जिनका इलाज बेंगलुरु में चल रहा था और हाल ही में वे आश्रम लौटे थे।

शंकराचार्य के शिष्य ब्रह्म विद्यानंद ने बताया- स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को सोमवार शाम 5 बजे परमहंसी गंगा आश्रम में समाधि दी जाएगी।

महज 9 साल की उम्र में घर छोड़ निकले धर्म यात्रा पर:
……………………………………………………..
शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म सिवनी जिले के दिघोरी गांव में 24 सितम्बर 1924 को ब्राह्मण परिवार में हुआ था।पिता श्री धनपति उपाध्याय एवं माता गिरिजा देवी ने बचपन में उनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था।9 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अपना घर छोड़कर धर्म की यात्रा शुरू कर दी थी और वह उस दौरान काशी पहुंचे,जहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज से वेद-वेदांग,शास्त्रों की शिक्षा ली।

19 साल की उम्र में बने क्रांतिकारी साधु:
……………………………………………………..
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने जब 1942 में अंग्रेजों को भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया,तो तब स्वामी स्वरूपानंद भी आंदोलन का हिस्सा बने और 19 साल की आयु में वह क्रांतिकारी साधु के रूप में प्रसिद्ध हुए।फिर उन्हें वाराणसी में 9 माह एवं मध्यप्रदेश की जेलों में 6 माह की कैद में रखा गया।

वही जगदगुरु शंकराचार्य का अंतिम अवतरण दिवस हरितालिका तीज के दिन मनाया गया था।

शंकराचार्य की उपाधि 1981में मिली थी:
……………………………………………………..
ज्योर्तिमठ पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती से स्वामी स्वरूपानंद ने 1950 में दण्ड सन्यास की दीक्षा ली और वह स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती के नाम से जाने-जाने लगे,फिर उन्हें 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली।

लेकिन वह राम मंदिर ट्रस्ट में वासुदेवानंद सरस्वती को जगह देने पर नाराज थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया:-शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती सनातन धर्म के शलाका पुरुष एवं सन्यास परम्परा के सूर्य थे।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन को संत समाज की अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रियंका गांधी ने कहा:-शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने धर्म,अध्यात्म व परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

Posted on

September 12, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top