
रीवा मध्यप्रदेश
रीवा जिले के वृत्त- मऊगंज के अंतर्गत नईगढ़ी जायसवाल बस्ती एवं ग्राम हर्दी नं 1में अवैध मदिरा आसवन के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही दिनाँक 05/9/2022 को कलेक्टॉरेट रीवा मे आयोजित हुई बैठक के अनुक्रम मे की गयी।
रीवा जिले के वृत्त- मऊगंज में अवैध मदिरा आसवन एवम विक्रय की लगातार मिलती शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ,रीवा मनोज पुष्प द्वारा पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
उक्त आदेश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ,रीवा
नवनीत भसीन एवं सहायक आबकारी आयुक्त ,रीवा विक्रमदीप सांगर द्वारा कार्ययोजना बनाकर आबकारी विभाग रीवा का सम्पूर्ण स्टॉफ एवं पुलिस लाइन्स से 1-4 का गार्ड लेकर आज अल-सुबह 04:30 बजे से नईगढ़ी जायसवाल बस्ती एवं ग्राम हर्दी नं. 1 में बड़ी कार्यवाही की गई।
आबकारी विभाग को मुखबिरों से मिली सूचना के तारताम्य मे सुबह-सुबह छापामार कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी सविता जायसवाल के मकान से 05 लीटर महुआ शराब+800 किग्रा महुआ लाहन, अनीता जायसवाल के मकान से 320 किग्रा महुआ लाहन, राजकुमार जायसवाल के मकान से 360 किग्रा महुआ लाहन, प्रतिभा जायसवाल के मकान से 28 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब + 1200 किग्रा महुआ लाहन, मनीषा जायसवाल के मकान से 10 लीटर महुआ शराब एवं आशा जायसवाल के मकान से 120 किग्रा महुआ लाहन बरामद हुआ।
उक्त कार्यवाही के पश्चात संयुक्त दल द्वारा ग्राम हर्दी नं 1 में कार्यवाही की गई। जिसमें संगीता साकेत के रिहायशी मकान से 10 लीटर कच्ची मदिरा ,राधा साकेत के रिहायशी मकान से 40 किग्रा महुआ लाहन, सुशीला साकेत के रिहायशी मकान से 160 किलोग्राम लाहन एवं ललई साकेत के मकान से 120 किग्रा महुआ लाहन बरामद कर म०प्र० आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (1) क एवं च के तहत प्रकरण कायम किये गए। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा श्री विक्रमदीप सांगर द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण जिले में अवैध मदिरा के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग रीवा की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
आज की कार्यवाही में कुल 10 प्रकरणों में 53 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब एवं 3000 किलोग्राम महुआ लाहन
बरामद किया गया।
आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लोकेश सिंह ठाकुर,
आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार बेलबंशी, शबनम बेगम, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला।
मुख्य आरक्षक- वीरेंद्र बहादुर सिंह, बृज किशोर वर्मा, रमागोविंद सिंह
आरक्षक- विद्या सिंह, उमाकांत तिवारी , महेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश तिवारी,अशोक श्रीवास्तव।
नगर सैनिक – मनोज दुबे,राजेन्द्र मिश्रा एवम पुलिस लाइन रीवा के सैनिक सम्मिलित रहे।


