pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

August 20, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 20 अगस्त, शनिवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है इस दिन गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा, सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा।रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। साथ ही इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे।राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक रहेगा। आद ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..बुध ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा और मंगल वृष राशि में, सूर्य सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने से आज मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी। उपलब्धि भी मिल सकती है। कर्क राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस की परेशानियां भी दूर होंगी। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ और उपलब्धियां मिल सकती हैं। धनु राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा तुला राशि वालों को कागजी कामों में सावधानी रखनी होगी। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आज आपको कोई खास उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। संपर्क सूत्रों को मजबूत करने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
नेगेटिव- सरकारी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि लापरवाही की वजह से कोई भारी नुकसान भी हो सकता है। किसी योजना पर कार्य को पूरा करने में कुछ अड़चनें आएंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना को कार्य रूप देने से पहले उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी होगी।
स्वास्थ्य- आपकी असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। नए मौके मिल सकते हैं। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। अगर वाहन खरीदने का विचार है तो आज का दिन उत्तम है।
नेगेटिव- भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इन पर काबू रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपकी इन बातों का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। किसी भी तरह का उधारी संबंधी लेनदेन से परहेज रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई पार्टियों और नए लोगों से महत्वपूर्ण बिजनेस रिलेशन बनेंगे। नई योजनाएं भी बनेंगी। लंबित चल रहे कोर्ट केस संबंधी मामले में गति आएगी। नौकरी में साथ काम करने वाले लोग आपके विरुद्ध अधिकारियों को भड़का सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन सुख शांति पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर में कुछ तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व परिश्रम के वजह से और कमजोरी जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- किसी अनुभवी इंसान के मार्गदर्शन में आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आप बेहतरीन तरीके से अपने काम को अंजाम देने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसे भी पूरा करने के लिए उचित समय है।
नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई की ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर पर मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इसलिए व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखें।
व्यवसाय- कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बॉस या अधिकारी के साथ संबंध ना बिगाड़े।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी तथा पेट दर्द जैसी परेशानी बढ़ सकती है। इस समय अपनी दिनचर्या और खानपान को बहुत अधिक संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में कुछ सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का उपयोग करना उचित रहेगा। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने से नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। अत्यधिक गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर होंगी और काम भी सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम होने की संभावना है। नौकरी की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपनी सुरक्षा करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े तथा समस्याएं आने पर घबराने की बजाय समाधान ढूंढे। इस की वजह से आपको तनाव हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत ना करके अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें।
व्यवसाय- ऑफिस में वातावरण सुकून भरा रहेगा। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी काबिलियत और योग्यता के बल पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अव्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या का असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। आपके किसी विशेष प्रयास में सफलता भी मिल सकती हैं। वरिष्ठ लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ गलतफहमियों की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। युवा वर्ग किसी कार्य में सफलता न मिलने से तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। अपना मनोबल बनाकर रखें। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार के लिए नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। अपना कोई भी प्लान किसी के समक्ष जाहिर ना करें। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध में गलतफहमी की वजह से तनाव रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- काफी समय से कोई रुका हुआ काम आज पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी योग्यता व क्षमता की लोग सराहना करेंगे। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी तथा खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- कुछ मामलों में बहुत अधिक सूझबूझ व सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है, इस समय कोई विश्वासघात या धोखा होने की भी स्थिति बन रही है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में डील करते समय पेपर संबंधी जांच-पड़ताल ठीक से कर लें। थोड़ी सी असावधानी या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियों बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपकी उत्तम दिनचर्या व खानपान की वजह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। फोन कॉल अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। किसी भी कार्य तथा मेहनत का उचित प्रतिफल मिलेगा। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का शिक्षा व कैरियर से संबंधित कार्य संपन्न होगा।
नेगेटिव- कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। कहीं भी वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- कुछ खास उपलब्धियां आपके सामने आएंगी तथा व्यवसायिक क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन अनुकूल है।
लव- पति-पत्नी के उचित सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द से परेशान रहेंगे। इस समय व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होने वाला है। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। अपने गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखे। अति आत्मविश्वास भी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। युवा वर्ग अपनी ही किसी लापरवाही से मुश्किल में पड़ जाएंगे।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कुछ बेहतरीन उपलब्धियां मिलने वाली है। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। व्यवसाय संबंधी किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना पढ़े कोई भी कार्यवाही ना करें। नौकरी में टारगेट पूरा होने से तरक्की भी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी का घर की व्यवस्था सुखद बनाए रखने में विशेष योगदान रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से इन्फेक्शन जैसे खांसी-जुकाम रह सकते हैं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- कामकाज तथा परिवार के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। सभी काम आसानी से हो जाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने से संपर्क दायरा विस्तृत होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- दूसरों की गतिविधियों का बिना सोचे-समझे अनुसरण करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। घर अथवा वाहन की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कामकाज में आज आपकी कार्यकुशलता तथा कार्य क्षमता में कुछ कमी रह सकती है। हालांकि इसका नकारात्मक असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। किसी बड़े अधिकारी, राजनीतिज्ञ से मुलाकात से किस्मत का फायदा मिलेगा।
लव- किसी संबंधी द्वारा सुखद समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधो की भी विवाह में परिणित होने के अवसर बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- हार्ट डिजीज तथा डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। तथा नियमित चेकअप भी करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा एक दूसरे के विचार सांझा करें। इससे पुराने मतभेदों और गलतफहमी दूर होगी। सुकून मिलेगा। बच्चों को भी पढ़ाई में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। और इस वजह से आर्थिक व्यवस्था बिगड़ भी सकती है। कभी-कभी परिवार को लेकर मन में कुछ असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ मुश्किलें आ सकती है। हालांकि आपके खिलाफ विरोधियों की योजनाएं असफल रहेगी। मशीनरी, स्टाफ आदि समस्याओं का समाधान मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों के चक्कर में अपने कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और तनाव की वजह से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन से आपको काफी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही सकारात्मक बना हुआ है। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था ,उसे पूरा करने का समय आ गया है। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को सावधानी से करें या स्थगित ही रखें तो बेहतर है। भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दे। दूसरों की बातों में ना आएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्याओं को दूर करने के प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी आपके कार्यों को आसान कर देगा। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम हल होंगे। नौकरी में काम ज्यादा होने से परेशान रह सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी इससे घर का वातावरण भी बेहतरीन हो जाएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में ना पड़े।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। अत्यधिक गरिष्ठ और तेलिय भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Posted on

August 20, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top