pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

August 10, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 10 अगस्त, बुधवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 02.15 तक इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी,सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 09.39 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:32 से 02:09 तक रहेगा आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में और मंगल मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे जिसके कारण आज वृष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिंह राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। किसी अच्छी खबर से वृश्चिक राशि वालों के दिन की शुरुआत होगी। धनु राशि वालों के बिजनेस में नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। मकर राशि वालों को निवेश में फायदा मिल सकता है। इनके अलावा तुला राशि के लोगों की कोई छोटी गलती बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। वहीं, अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- धार्मिक या आध्यात्म गतिविधियों में रुझान रखने से आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। घर परिवार से संबंधित कामों में व्यस्तता रहेगी। आप अपनी बुद्धि चातुर्य द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
नेगेटिव- किसी की आलोचना या निंदा में रुचि लेने से इसका नकारात्मक प्रभाव ही आप पर पड़ेगा। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ परेशान रह सकता है। परिवार जनों के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करें, आपको उचित समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों को लेकर अपने सहयोगियों अथवा कर्मचारियों के साथ उलझने की बजाए समझदारी और धैर्य से काम लें। आयकर, सेल्स टैक्स संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लापरवाही करना उचित नहीं है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरा पालन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक वातावरण अनुशासित बने रहने से शांतिपूर्ण माहौल रहेगा और आप अपने कार्यों को पूरे जोश व उत्साह से पूरा करेंगे। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल में व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति की प्राप्ति होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस की वजह से आपके कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। प्रिय मित्र के साथ किसी बात को लेकर रिश्तो में कड़वाहट आएगी। अपने कार्य को गंभीरता से करें। इस समय लोग आपसे किसी ना किसी स्वार्थ की भावना से ही मिलेंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सार्वजनिक हो सकती है, जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परंतु कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। कोई ऑफिशियल टूर संभव है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग परिवार में उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- सिरदर्द की समस्या परेशान करेगी। साथ ही दांत के दर्द जैसी तकलीफ दायक स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- नई योजनाएं और नए उपक्रम के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण भी मिलेगा। बच्चों की किसी समस्या को सुलझाने में आपका महत्व पूर्ण सहयोग रहेगा। घर परिवार तथा रिश्तेदारों में आपका वर्चस्व कायम रहेगा।
नेगेटिव- लोगों से मेल मिलाप करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। आप के द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिससे आपकी निंदा आलोचना होगी। किसी घनिष्ठ मित्र या परिजन के साथ कोई नकारात्मक घटना घटित होने से आपको दुख की अनुभूति होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कोर्ट केस संबंधी मसला जो पिछले काफी समय से रुका हुआ था, आज उसमें कुछ सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। बेरोजगारों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। ऋण संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती हैं, अपना काम निकलवाने के लिए कई हथकंडे अपनाने पड़ेंगे।
लव- घर में किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी संभव है। घर के बुजुर्ग अपने पोते-पोतियो व बच्चों के बीच खुशी का अनुभव करेंगे।
स्वास्थ्य- इस समय अपना खान-पान और दिनचर्या को अत्यधिक व्यवस्थित रखना चाहिए। मौसम की वजह से एलर्जी अथवा इंफेक्शन जैसी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके मनोबल और व्यक्तित्व को निखारेगी। और आप अपने किसी भावी लक्ष्य को भी अंजाम दे पाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी सुलझेगा।
नेगेटिव- छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है, जिसकी वजह से कुछ तनाव रहेगा। रुपए-पैसे के मामले में भी हाथ तंग रहेगा। इस समय दकियानूसी विचारों से निकल कर आधुनिक विचारधारा को स्वीकार करें। विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।
व्यवसाय- रुके पड़े कामों को निपटाने के लिए समय अच्छा है। व्यापारिक स्थल पर किए गए बदलाव भविष्य में तरक्की दायक रहेंगे। जनसंपर्कों के मामले में आप पहले से अधिक सशक्त व ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
लव- घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंगों को लेकर बदनामी व अपयश का योग बना हुआ है इसलिए सावधान व सतर्क रहें।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। घर में सभी सदस्य भी स्वास्थ्य संबंधी पूरी सावधानी रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। किसी भी कठिन से कठिन काम को आप अपनी हिम्मत और साहस से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा। परिवार व काम का दायित्व बढ़ेगा, लेकिन आप उसे बखूबी संभाल भी लेंगे।
नेगेटिव- दैनिक कार्यों को निपटाने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय ऋण लेने से बचना आवश्यक है। युवाओं को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में बहुत अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित नई नई योजनाएं बनेंगी। मीडिया से जुड़े लोगों में अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने की और अधिक जरूरत है। ऑफिस में आपका प्रेजेंटेशन सराहनीय रहेगा। परंतु इस समय दूसरों पर उम्मीद रखने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता द्वारा ही कार्य को अंजाम देना उचित है।
लव- घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतोष, शांति आदि की झलक आपके निजी जीवन में साफ दिखाई देगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द की समस्या रहेगी। बाहरी खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज आप जो भी कार्य करेंगे उसका शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना होमवर्क समय पर पूरा कर लेंगे। घर की मरम्मत या कोई नया घर खरीदने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कोई खास कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो रही हैं। अचानक ही कोई चिंता की स्थिति बनेगी। चलते कार्यों में कुछ विघ्न उत्पन्न हो सकता है। बच्चों के भविष्य संबंधी किसी बात को लेकर भी परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदीयों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहे। नई योजनाएं बनेंगी और उस पर अमल भी होगा। फायदेमंद यात्रा का भी विचार बनेगा। टैक्स संबंधी मामलों में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए इन कार्यों को समय पर पूरा रखें।
लव- घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। तथा घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे और रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतकर उचित इलाज लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा सामाजिक दायित्व रहेंगे और आप उनका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। स्त्री वर्ग खास तौर पर आज कुछ विशेष कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगा। इस समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- कहीं भी पैसा लगाने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। किसी सहकर्मी या रिश्तेदार से कोई कहासुनी होने की वजह से मूड खराब रह सकता है। बच्चों की किसी नकारात्मक बात से मन दुखी रहेगा।
व्यवसाय- आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता की प्राप्ति होगी।
लव- परिवार के साथ शांतिपूर्ण तथा सुखद ढंग से समय व्यतीत होगा। प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- दोपहर बाद आप कुछ अस्वस्थ और असहज महसूस कर सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं व समय रहते इसकी जांच भी करवा ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। अपनों के साथ मिलकर किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
नेगेटिव- किसी भी नए कार्य को शुरू करने में कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है। ध्यान रखें कि आपकी उदारता का कुछ लोग गलत फायदा उठाएंगे। आज भागम भाग की भी स्थिति रहेगी लेकिन इसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। कहीं-कहीं समझौते भी करने पड़ेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में महत्वपूर्ण लेनदेन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दें। युवा वर्ग अपने करियर की शुरुआत को लेकर उत्साहित रहेंगे और अपना उचित योगदान देने से प्रशंसा का पात्र भी बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों की सेमिनार आदि में व्यस्तता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। सावधान रहे, दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। बेहतर होगा कि व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ही ना करें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से खांसी, जुखाम व एलर्जी की स्थिति रहेगी। घरेलू आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 8

धनु – पॉजिटिव- दिनचर्या में कुछ नयापन आएगा, साथ ही बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी भी सुनाई देगी। आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची ना करें। अपना अड़ियल रवैया भी त्याग दें तो उचित रहेगा। सामाजिक गतिविधि में आपका बहुत अधिक लापरवाह होना आपकी छवि को खराब कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ नए कार्य की शुरुआत होने के योग हैं। इस समय किसी भी अवसर को हाथ से चुकने ना दें। नए कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आप पर आ सकती है। आपको आलस त्याग कर कड़ी मेहनत के साथ लगने की आवश्यकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। जिसकी वजह से पारिवारिक संतुलन व अनुशासन बनाकर रखने में दिक्कत आएगी।
स्वास्थ्य- मानसिक तथा शारीरिक थकान हावी रहेगी। आपकी लापरवाही तथा बदपरहेजी का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- दिन उत्तम है। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। आप लोगों की परवाह किए बिना अपना काम करते रहेंगे जो कि उचित भी रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति सुकून दायक रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग इस समय अपने कार्य व लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम बनाकर रखने का है। इस समय जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका है। दोपहर बाद का समय कुछ कलहकारी है। कोई ऐसी घटना घटित होगी जिसकी वजह से आप अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्य में बहुत अधिक चुनौतियां और प्रतिस्पर्धा रहेगी। साथ ही कुछ विलंब की भी स्थिति रहेगी। लेकिन कार्य पूरे अवश्य होंगे। पूंजी का कहीं निवेश करना लाभदायक साबित होगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ मिलना-जुलना सुख-शांति का आभास करवाएगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- इस समय अत्यधिक काम के चक्कर में अपने स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। समय-समय पर उचित आहार तथा आराम अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों में ही व्यतीत होगा। घर की जरूरतों तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कुछ नए कार्यों की शुरुआत करने संबंधी प्लान बनेंगे। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। छोटा सा भी झूठ बोलना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कर्ज अथवा किराएदार संबंधी मामलों में उलझने आ सकती हैं। दूसरों में कमियां देखने की अपेक्षा अपना सकारात्मक दृष्टिकोण रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी भी करनी पड़ सकती है, परंतु यह लाभदायक ही साबित होगी। ऑफिस में भी कठिन से कठिन प्रोजेक्ट दृढ़ता से पूरा करने में सक्षम रहेंगे, जिससे आपकी छवि और अधिक निखरेगी।
लव- परिवार के साथ समय हंसी-खुशी से व्यतीत होगा। परंतु दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखने में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव अनुसार दिनचर्या रखें। थकान और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- यह समय आपसी संबंधों में चल रहे मनमुटाव को दूर करने का है। आप काफी हद तक इसमें सफल भी रहेंगे। मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। यह समय संवाद व आपसी संबंधों को मजबूत करने का है। आपके दिमाग में कुछ ना कुछ क्रिएटिविटी और आत्म चिंतन चलता रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी लक्ष्य का चुनाव करते समय उससे संबंधित उचित जानकारियां अवश्य हासिल करें। क्योंकि कोई भी गलत निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके मन में कुछ शंकाएं उठ सकती हैं। जिसकी वजह से आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी भी महसूस करेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन होंगे। इससे संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं, बेहतर होगा कि किसी अनुभवी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद अवश्य लें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को समय से पहले पूरा करने में सक्षम रहेंगे। उनकी कार्य क्षमता की तारीफ भी होगी।
लव- घर का माहौल कुछ अव्यवस्थित रहेगा। धैर्य व संयम से काम लें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- कमर दर्द व जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। तली-भुनी तथा बादी वाली चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Posted on

August 10, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top