pub-1657030687483830

लड़कियों के फोटो से लेकर बुकिंग और भुगतान तक सब कुछ ऑनलाइन, रैकेट की सरगना महिला समेत कई गिरफ्तार

Posted on

August 7, 2022

by india Khabar 24

आगरा नई दिल्ली

सेक्स रैकेट की सरगना महिला का पूरा नेटवर्क ऑनलाइन चल रहा था. लड़कियों के फोटो से लेकर बुकिंग और भुगतान तक सब कुछ ऑनलाइन था. सरगना यह सब अपने आईफोन के माध्यम से करती थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद दो मोबाइल जब्त किए हैं. इनमें एक आईफोन है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है. वहीं आईफोन की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) की मदद ली जाएगी. आईफोन को कोर्ट से अनुमति के बाद प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

पुलिस ने न्यू आगरा के मुगल रोड पर कार में एक युवती और चार युवकों को पकड़ा था. युवती ने बताया था कि उसे बुकिंग पर बुलाया गया है. सरगना महिला हरीपर्वत क्षेत्र स्थित होटल में दो और युवतियों के साथ ठहरी है. इस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया था. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि देह व्यापार की सरगना महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी है. वह देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क चलाती है. उसके संपर्क में दिल्ली और मुंबई की लड़कियां रहती हैं.

पूर्व में सरगना महिला के साथी होटल संचालकों पर भी कार्रवाई हो चुकी है. उसके नेटवर्क में अब कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसका पता किया जा रहा है. माना जा रहा है कि सरगना से बरामद फोन में इसके राज छिपे हैं. पुलिस के मुताबिक उसके आईफोन में कई ग्रुप बने हैं. लड़कियों के फोटो भेजने से लेकर ग्राहक के नंबर होते थे. इसके अलावा एजेंट और कई लोगों के नंबर भी हैं. इनमें रसूखदार भी हो सकते हैं. पुलिस ने आईफोन और दूसरा मोबाइल सील कर दिया है.

Posted on

August 7, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top