
सागर मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के सागर में साली के प्यार में पागल जीजा (Jija Sali Romance) साली को लेकर भाग गया। आशिक मिजाज जीजा पर साली का प्यार का इतना खुमार चढ़ा कि शादी के दो महीने के अंदर पत्नी को छोड़कर साली के साथ भाग गया। पीड़िता बहन और पति से धोखा मिलने के बाद FIR के लिए थाने पहुंची। यहां भी FIR दर्ज करने की जगह पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को भगा दिया। इसके बाद सागर एसपी से शिकायत करने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची।
दरअसल सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्राम बेरखेड़ी की रहने वाली शिवानी शुक्ला की शादी सिमरिया ग्राम के विवेक शुक्ला से दो महीने पहले हुई थी। शादी के दो माह के बाद ही जीजा विवेक शुक्ला को अपनी साली साहिबा से प्यार हो गया। 8 मई को अपनी साली को घर से भगा ले गया।
गर्लफ्रेंड के लिए 12वीं के छात्रों के बीच चली गोलीः स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र ने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे छात्र की पिटाई कर चलाई गोली, वारदात CCTV में कैद

पीड़िता शिवानी शुक्ला
अपने पति और छोटी बहन निकिता के बारे में इसकी जानकारी जब शिवानी शुक्ला को लगी तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। पति और बहन से धोखा मिलने के बाद जब शिवानी इसकी शिकायत करने बहेरिया थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की शिकायत सुनने और FIR दर्ज करने की जगह उसे थाने से भगा दिया। थाने से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता शुक्रनवार को अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। यहां भी आवेदन लेकर कार्रवाई की बात कहकर उसे लौटा दिया गया।




1 thought on “साली को लेकर भागा जीजाः शादी के दो महीने बाद ही पत्नी को छोड़कर साली के साथ भागा आशिक मिजाज जीजा, पुलिस ने FIR दर्ज करने की जगह पीड़िता को भगाया”
qtdwgs