pub-1657030687483830

बीवी मायके से लौटने को नहीं हुई तैयार तो 5 साल की बेटी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया

Posted on

July 8, 2022

by india Khabar 24


भोपाल मध्यप्रदेश

सीता ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मनोज ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मनोज वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वो दोबारा लौटा। उसने नैना को जला दिया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने अपनी बेटी को जिंदा जला दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की बीवी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई तब उसने अपनी बेटी को जला दिया। शिवपुरी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वो नशे की हालत में था। बुधवार को इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम मनोज कुमार जाटव है और वो शिवपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया है। शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक, राजेश चंदेल ने कहा, ‘मनोज और उसकी पत्नी सीता के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पिछले सप्ताह सीता अपने मायके आ गई थी। मंगलवार को मनोज, सीता के मायके पहुंचा था। वो अपनी पत्नी और 5 साल की बेटी नैना को वापस ले जाने के लिए यहां आया था।

लेकिन सीता ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मनोज ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मनोज वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वो दोबारा लौटा। उसने नैना पर पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।’


नैना को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद यहां से उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार को नैना की मौत हो गई। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मनोज को जेल भेज दिया है।

Posted on

July 8, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top