pub-1657030687483830

सिवनी में मादक पदार्थ का कारोबार,एमडी पाउडर के साथ मार्शल उर्फ जानू सत्यार्थी गिरफ्तार,सलीम खान फरार!

Posted on

July 2, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म.प्र.

जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ एमडी पाउडर विक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा एक आरोपी फरार बताया गया,मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस 30 जून 2022 को शाम मुखबिर से प्राप्त सूचना हुए की सी. वी. रमन वार्ड निवासी मार्शल उर्फ जानू सत्यार्थी अपने घर के सामने गाड़ी रखने के लिए बने टीन के सेड के नीचे मादक पदार्थ एम डी पाउडर बेचने की फिराक में है,सूचना पाकर कोतवाली सिवनी का दल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचा और दबिश दी जहां घेराबंदी कर पकड़े गए, मार्शल सत्यार्थी के कब्जे से मादक पदार्थ 06 ग्राम कीमत लगभग 20 बीस हजार रुपए छोटी-छोटी पन्निया से भरा एक प्लास्टिक का डिब्बा, एक बेट मीटर,नगदी बीस हजार रुपए व एक मोबाइल कुल मशरूको 57 हजार रुपए बरामद किया गया,इसी प्रकरण में आरोपी से पाउडर खरीदने के मामले में गुरूनानक वार्ड निवासी अनीश पिता सलीम खान फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, आरोपी मार्शल उर्फ जानू पिता स्वर्गीय सेवक सत्यार्थी उम्र 24 वर्ष सीव्ही रमन वार्ड सिवनी निवासी व अनीश खान के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धारा 8,22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया,जाकर विवेचना की जा रही है!

सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

July 2, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top