
छतरपुर मध्यप्रदेश
छतरपुर जिला के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य ईशानगर के योग्य शिक्षित कर्मठ मिलसार शशिकांत शुक्ला (छोटू भैया) को चुनाव मैदान में हर वर्ग के लोगो का भारी समर्थन मिलरहा है।
ज्ञात हो कि इस बार के जिला पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य ईशानगर क्षेत्र क्रमांक 15 से शशिकांत शुक्ला(छोटू भैया) ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडरहे है। बातचीत के दौरान शशिकांत शुक्ला छोटू शुक्ला ने बताया की हमारे चुनाव में खड़े होने पर निर्वाचन आयोग के द्वारा हारमोनियम चुनाव चिन्ह मिला है उन्होंने बताया कि मुझे सभी ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है मै शुरुआत में सामान्य रूप से राजनीति से जुड़ा हुआ था संक्रिय रूप से राजनीति में आया हु और मै सभी ग्राम वासियों की सेवा करना चाहता हु मै छोटे से ग्राम में रहते हुए भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जनता की सेवा करता रहा हूँ और आगे भी हमेशा करता रहूंगा।
जनता सब जानती है मुझे पूरा विश्वास है- मुझको जनता के विश्वास पर खरा उतर कर उनके हर सुख-दुख में साथ रहता हूं समस्याओं का निराकरण करने पर मुझे विशेष ध्यान रखना है, जन समस्याओं का निराकरण करना मेरा दायित्व ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है मैं अपने क्षेत्रवासियों के हर सुख दुख में शामिल होता हूँ।

शशिकांत शुक्ला (छोटू भैया)ने कहा- जनता इस बार हारमोनियम को देखना चाहती है और फिर हर किसी को चुनाव चिन्ह हारमोनियम को काफी प्रिय लगता है। इधर प्रत्याशी शशिकांत शुक्ला के चूनावी मैदान में उतरने से लोगो मे भारी उत्साह का माहौल है, हर जगह, महिला, युवा और बुजर्ग भारी संख्या में उनसे समर्थन मिलरहा रहे हैं और छोटू शुक्ला के प्रति लोगो के प्रेम को प्रदर्शित कर रहे है। लोगो का रुझान अपने लोकप्रिय प्रत्याशी के प्रति देखने को मिल रहा है साथ ही युवा वर्ग प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं शशिकांत शुक्ला (छोटू) के समर्थन में युवा वर्ग के आने से जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 में बदलाव का बहुत बड़ा संकेत है सभी के भरपूर सहयोग व समर्थन से पलड़ा भारी है।
वही शशिकांत शुक्ला छोटू ने क्षेत्र की जनता से चुनाव चिन्ह हारमोनियम अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है