
भोपाल । सरकार जल्द ही नई शराब नीति लेकर आएगी। इसके तहत अब स्कूल, मंदिर और सार्वजनिक व ऐसे स्थान, जहां से महिला व बेटियां गुजरती हैं, उनके 250 मीटर के दायरे में शराब दुकान नहीं रहने का प्रविधान किया जाएगा। इसी तरह नशामुक्त गांव को एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए अब गांव से जनपद स्तर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। हरियाली अमावस्या पर प्रत्येक जनपद
पंचायत व गांवों में जनभागीदारी से पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी जगह जमीन चिन्हित की जाएगी। साथ ही अब तक मैं एक पौधा प्रतिदिन है लगाता था, अब तीन पौधे रोज लगाऊंगा। उन्होंने नर्मदा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने उ की बात कहते हुए कहा कि अमरकंटक के आबादी वाले हिस्से को छोड़कर इ बाकी को आरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया जाएगा। नर्मदा के उद्गम स्थल. ज के आसपास से यूकेलिप्टस के पेड़ों को में कटवाकर स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाए क जा रहे हैं।
ब
थ


