pub-1657030687483830

नगरपालिका परिषद अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही – विधायक शशांक भार्गव

Posted on

May 31, 2022

by india Khabar 24

विदिशा मध्यप्रदेश


विदिशा : महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आशा सिंह राजपूत ने पेयजल संकट से जूझ रही जनता की मुश्किलों को हल करने के लिए निजी खर्च से टैंकर द्वारा जलप्रदाय सेवा का बीड़ा उठाया है।आज मोहनगिरी में विधायक शशांक भार्गव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद टैंकर का लोकार्पण कर जलसेवा की शुरुआत की।विधायक भार्गव ने मोहनगिरी में टैंकर से जल वितरण भी किया।
इस अवसर पर विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि पिछले 17 सालों से नगरपालिका परिषद पर भाजपा का कब्जा रहा है करोडों रुपए की पेयजल योजना भी पूरी हो गई लेकिन अफसोस है कि आज भी शहर की जनता गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है।कांग्रेस पार्टी ने पेयजल आपूर्ति के लिए महिलाओं के साथ आंदोलन भी किया लेकिन फिर भी प्रशासन ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाए। कांग्रेस पार्टी निजी प्रयासों से जनता की मदद करेगी।
महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आशासिंह राजपूत ने कहा गरीबों की मदद करना ही कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा है।सरकार की नाकामी को देखते हुए विधायक जी की प्रेरणा से जलसेवा की शुरुआत की है।
इस अवसर पर मौजूद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय कटारे ने शहर की गरीब जनता के लिए निजी खर्च से जलसेवा जैसा पुनीत कार्य करने के लिए आशा सिंह राजपूत का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता जवाहर कुशवाह,खिलान शाक्य,नीरज चंद्रवंशी,अनीता अनिल जैन,हरिओम किरार सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं मौजूद रहीं।

Posted on

May 31, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top