
जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर में राजा सोनकर जिसके विरुद्ध सट्टा एवं जुआ के प्रकरण दर्ज हैैं के द्वारा थाना भेड़ाघाट अंतर्गत अंधमूक बाईपास के पास भेड़ाघाट रोड पर 2400 वर्ग फुट शासकीय भूमि जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है पर अवैध कब्जा कर 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई दीवाल एवं डाले गए लेंटर को जमींदोज करते हुए शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त मध्य प्रदेश शासन द्वारा राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.05.2022 को कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैयाराजा टी. (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में राजा सोनकर पिता राजेंद्र सोनकर निवासी भर्तीपुर थाना ओमती जिसके विरुद्ध सट्टा एवं जुआ के प्रकरण दर्ज हैैं के द्वारा थाना भेड़ाघाट अंतर्गत अंधमूक बाईपास के पास भेड़ाघाट मुख्य रोड पर 2400 वर्ग फुट शासकीय भूमि जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है पर अवैध कब्जा कर 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई दीवाल एवं डाले गए लेंटर को जमींदोज करते हुए शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। विवाद होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए

कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/ केंट प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से. ) , नायब तहसीलदार सृष्टि शाह, थाना प्रभारी भेड़ाघाट सफीक खान, थाना प्रभारी तिलवारा लेखराम नादोनिया थाने के एवं पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ अतिक्रमण दस्ता सहित मौजूद थे।


