pub-1657030687483830

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर ओपन वैब पर एक्सचेंज के माध्यम से एवं फोन लाईन पर घर बैठे सट्टा खिलवाने वाले सटोरिये दिलीप खत्री के रेस्टोरेंट एवं एजेन्सी में दबिश

Posted on

May 23, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

सट्टे के लेन-देन का नगद 30 लाख 46 हजार रूपये, नोट गिनने की मशीन, 1 लैपटाप, 6 मोबाईल, चैक बुक, पास बुक, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, आदि जप्त किये गये जप्त

दिलीप खत्री का पिता मुरली खत्री, भाई संजय खत्री, एवं विवेक एजेन्सी का मैनेजर नितिन पाण्डे एवं एजेन्सी मे काम करने वाला उत्सव चौरसिया गिरफ्तार, दिलीप खत्री एवं अन्य की तलाश आज दिनांक 23-5-2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सटोरिया दिलीप खत्री आई.पीएल टूर्नामेंट शुरू होते ही जबलपुर से बाहर रहकर सटोरिये सतीष सनपाल के एक्सचेंज सैट स्पोर्ट्स डाट कॉम की मास्टर आईडी लेकर बुकियों एवं खिलाडियों को आई.डी. उपलब्ध करवाकर तथा फोन लाईन पर बुकियों एवं खिलाडियो को रेट बोलकर सट्टा खिलवा रहा है। आई.डी. का हिसाब किताब प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को एवं फोन लाईन का हिसाब-किताब अगले दिन रसल चौक स्थित चावला रेस्टोरेंट एवं गोपाल आर्केट के फर्स्ट फ्लोर स्थित विवेक एजेन्सी से अपने पिता भाई, एवं एजेन्सी के मैनेजर आदि के माध्यम से करवाता है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा , रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी , थाना प्रभारी कोतवाली अनिल गुप्ता, की संयुक्त टीम के द्वारा गोपाल आर्केट स्थित विवेक एजेन्सी में तथा थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल के द्वारा रसल चौक स्थित चावला रेस्टोरेंट में दबिश दी गयी। विवेक एजेन्सी में मैनेजर नितिन पाण्डे एवं एजेन्सी में काम करने वाला उत्सव चौरसिया मिले, तलाशी लेने पर आफिस में नगद 7 लाख 44 हजार रूपये, नोट गिनने की मशीन, 11 चैक बुक, 2 जमा पर्ची बुक, 2 पास बुक, 12 डेबिट/क्रेडिट कार्ड हिसाब-किताब की डायरियॉ तथा 1 लैपटाप एवं 4 मोबाईल मिले, नितिन पाण्डे के 4 मोबाईलों में चैटिंग के माध्यम से लेन-देन का हिसाब मिला। इसी प्रकार थाना ओमती अंतर्गत चावला रेस्टोरेंट में दिलीप खत्री का पिता मुरली खत्री एवं भाई संजय खत्री मिले, तलाशी लेने रेस्टोरेंट में नगद 23 लाख 2 हजार 990 रूपये , 3 चैक बुक, 1 पास बुक, प्रापर्टी के पेपर, हिसाब-किताब की डायरियॉ तथा 2 मोबाईल मिले, मोबाईलों में चैटिंग के माध्यम से लेन-देन का हिसाब मिला। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा इन्कम टैक्स अधिकारियों से चर्चा करते हुये सटोरिया दिलीप खत्री के द्वारा काफी बड़े स्तर पर सट्टे की रकम का लेन-देन किये जाने के सम्बंध में अवगत कराया गया जिस पर इन्कम टैक्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, इन्कम टैक्स अधिकारियों के द्वारा मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है। *उल्लेखनीय है कि दिलीप खत्री जबलपुर से बाहर रहकर बाहर रहकर सटोरिये सतीष सनपाल के एक्सचेंज सैट स्पोर्ट्स डाट कॉम की मास्टर आईडी लेकर बुकियों एवं खिलाडियों को आई.डी. उपलब्ध करवाकर तथा फोन लाईन पर बुकियों एवं खिलाडियो को रेट बोलकर सट्टा खिलवाता है।*

Posted on

May 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top