pub-1657030687483830

प्रारंभ होगी पंच-सरपंच तथा जनपद एवं जिला पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की प्रक्रिया

Posted on

May 20, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव की तैयारियों के तहत जबलपुर जिले में पंच, सरपंच एवं जनपद अध्यक्ष के पद तथा जनपद पंचायतों और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की प्रक्रिया शुक्रवार 20 मई से प्रारंभ होगी। ग्राम पंचायतों के वार्ड एवं सरपंच पद के आरक्षण के आशय की सूचना का प्रकाशन शुक्रवार 20 मई को किया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया के अनुसार ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पद के साथ ही शुक्रवार 20 मई को जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण के आशय की प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन भी किया जायेगा। आरक्षण के आशय की सूचना का प्रकाशन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सभी तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय में किया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिये आरक्षित वार्डों, निर्वाचन क्षेत्रों, सरपंच एवं जनपद पंचायत अध्यक्षों की संख्या के विवरण की सूचना का प्रकाशन 23 मई को होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के वार्ड एवं सरपंच पद के आरक्षण की कार्यवाही एवं किये गये आरक्षण का प्रकाशन 25 मई को किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की कार्यवाही एवं किये गये आरक्षण का प्रकाशन 25 मई को किया जायेगा।

Posted on

May 20, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top